रानितराई। आज विधायक आदर्श ग्राम कौही के मंदिर कैम्पस में सर्वप्रथम महाकाल का पूजा अर्चना कर 79 लाख के सीसी रोड का भूमि पूजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के नंबर वन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एवं उनके विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी आशीष वर्मा जी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
जनपद के सभापति रमन टिकरिहा ने कहा कि जब से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार आई है तब से लेकर अब तक निसंकोच कौही के विकास कार्यों में न हीं कोई कमी हुई और 15 वर्ष के अपेक्षा न ही कोई बाधा आई है, कौही के समस्त कार्यकर्ताओं एवं जनताओ के तरफ से इस बेमिसाल उपलब्धि एवं विकास कार्यों के प्रति हम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं एवं आशा एवं विश्वास जताते हैं कि आगामी चुनाव में ऐसे ही निरंतर बेमिसाल विकास कार्य करने वाले एवं विशेष उपलब्धि ख्याति प्राप्त करने वालों की ही सरकार बनेगी ।

इस अवसर पर जनपद सभापति रमन टिकरिहा, जामगांव आर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सेक्टर प्रभारी भोज रघुवंशी, सरपंच श्रीमती मनोरमा टिकरिहा, उपसरपंच धनेश्वर देवांगन, गौठान अध्यक्ष हेमू सोनकर, ग्रामीण इकाई अध्यक्ष सोमेश्वर ठाकुर, कमल कांत पाठक, एनएसयूआई सलाहकार बाबा चंद्राकर, कमलकांत वर्मा, आयुष टिकरिहा, चैतन्य विनायक, गंगाराम, इन्द्रावन ठाकुर, डोमन विनायक, मूलचंद साह, गजानंद ठाकुर, भुखन सोनकर, मणि सोनकर, राहुल ठाकुर, हरीनारायण साहू ध्रुव निर्मलकर, राकेश सोनकर, डोमेंद्र मारकंडे, बीरेंद्र मारकंडे, निमेष ठाकुर टीकाराम ठाकुर, लक्की ठाकुर सहित स्थानीय ग्रामीण जन व कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
