भिलाई।आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्टीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान पुणे, आयुष मंत्रालय – भारत सरकार के त्वाधान में आरोग्यवेदा – स्पाईन केयर व होलिस्टिक मेडिसीन सेंटर उतई – नेहरू नगर भिलाई द्वारा “कोविड 19 के दौरान प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने के लिए जीवनशैली दिशानिर्देश” शिविर व बसंत पंचमी उत्सव का आयोजन 5 फरवरी शनिवार सुबह 09बजे से किया गया जिसमें मुख्य अतिथि एकांश बन्छोर विधायक प्रतिनिधि व नगर निगम के पीडब्ल्यूडी मंत्री भिलाई, विशिष्ट अतिथि शीला फ्रांसिस – प्राचार्य सरकारी स्कूल छावनी-भिलाई, उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाँ.रूद्र नारायण गजेन्द्र – चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक चिकित्सा केंद्र छावनी द्वारा किया गया व आयोजक डाँ.प्रेमलाल पटेल संचालक आरोग्यवेदा अस्पताल भिलाई रहे स्कूल स्टाफ, विद्यार्थी, पार्षद, स्टाफ नर्स, योग प्रशिक्षक, मितानिन, श्रम कल्याण संस्था कार्यकर्ता व अन्य नगर वासी ने भी इस शिविर का लाभ लिए व कोविड में प्राकृतिक चिकित्सा व योग के गुर सिखाए गये कार्यक्रम की शुरूआत छ्त्तीसढ़ी राज गीत व सरस्वती वंदना के साथ हुआ साथ ही विद्यार्थियों को चित्रकला प्रतियोगिता में मोमेंटो व गिफ्ट पुरस्कार वितरण किया गया एवं ए.एन.एम, नर्स व मितानिनो को प्रतीक चिन्ह, गिफ्ट द्वारा सम्मान किया गया, व चिकित्सक द्वारा परामर्श कर इलाज बताये।

कार्यक्रम में सभी विशेषतः अंकुरित अनाज के साथ साथ फलाहार दिया गया व उनका चिकित्सकीय गुणों को भी बताया गया। सभी को योग कला के माध्यम से रोग प्रतिरोधक क्षमता कैसे बढ़ा सकते है इसकी जानकारी दी गई। साथ ही मुख्य अतिथि एकांश बछोर ने स्कूल के प्रतिभा वान छात्र छात्राओं का सम्मानित भी किया। इस अवसर पर श्री बंछोर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल में हम सब को नियमित रूप से योग करना चाहिए योग करने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे कोरोना जैसे वायरस से लड़ने और अन्य मौसमी बीमारियों से लड़ने की क्षमता विकसित होती है जिसे हम स्वस्थ रह सकते हैं नगर निगम भिलाई के पीडब्ल्यूडी मंत्री एकांश बछोर ने आगे कहा कि सभी विद्यार्थी स्वस्थ हैं और आप सब लोगों को अपने साथ अपने परिवार और मोहल्ले को भी स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी को निभाना होगा उसके लिए हम सबको अपने परिजनों के साथ पड़ोसियों को भी नियमित योग करने और स्वस्थ रहने के लिए कोरोना जैसे गंभीर बीमारी के संक्रमण से बचने के लिए 2 गज की दूरी बनाने रखना होगा। मास्क का नियमित उपयोग करना होगा। सब को नियमित योग करने के लिए प्रेरित करना होगा।
