रायगढ़। हाईटेंशन बिजली टावर को हटाते के दौरान टावर के अचानक गिर जाने से इसकी चपेट में आकर चार मजदूरों की मौत हो गई। घटना रायगढ़—खरसिया नेशनल हाईवे पर स्थित ग्राम चपले के नजदीक की है। बताया गया कि यहां पिछले कुछ दिनों से टावर शिफ्टिंग का काम चल रहा था। चार मजदूर सुबह से यहां टावर पर चढकरा इसे खोलने का काम कर रहे थे इसी दौरान टावर अचानक गिर गया। ज्यादा उचाई से गिरने के कारण मौके पर ही मजदूरों की मौत हो गई।
