रायपुर सम्भाग युवा प्रकोष्ठ का हुआ शपथ ग्रहण…वरिष्ठ पत्रकार एवं पार्षदों का हुआ सम्मान… प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय हिरवानी को दी श्रद्धांजलि

रायपुर। शहर जिला साहू संघ कार्यालय कर्मा धाम में साहू समाज युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग का शपथ ग्रहण समारोह एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत माता कर्मा के तैल चित्र पर पूजा अर्चना के साथ संपन्न हुई तत्पश्चात प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष स्वर्गीय अर्जुन हिरवानी जी को श्रद्धांजलि दी गई।

रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्यारे लाल साहू ने अपने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों एवं उपस्थित समाजिक जाने पर स्वागत करते हुए बताया कि रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ के नवीन गठन के पश्चात लगातार सामाजिक गतिविधियों में तेजी आयी है चाहे जरूरतमंद लोगों को मदद करने का मामले हो चाहे समाज के शोषित व पीड़ित लोगों की आवाज उठाने की बारी आई हो चाहे अन्य रचनात्मक कार्यों में हो लगातार रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
मुख्य अतिथि श्री मोतीलाल साहू ने अपने सम्बोधन में साहू समाज को उद्बोधित करते हुये कहा कि समाज मे युवा पीढ़ी का योगदान ही सामाजिक समरसता का प्रमुख आधार है।
समाज मे यदि एक व्यक्ति पर प्रश्न उठता है तो दूसरे को उसका जवाब देना जरूरी है। यही समाजिक एकजुटता का परिचायक है।

प्रमुख अतिथि के रुप में उपस्थित प्रदेश साहू संघ के प्रभारी महामंत्री प्रवीण साहू ने युवा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता बनाए रखते हुए पूरी कर्मठता एवं निष्ठा के साथ समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू ने युवाओं को नशा पान से दूर रहने एवं सामाजिक हित में अग्रणी भूमिका के लिए प्रोत्साहित किया साथ ही तेलघानी बोर्ड के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए समाज के लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही। कार्यक्रम को पत्रकार मोहित साहू कौशल स्वर्णबेर, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के संयोजक ओमप्रकाश साहू, शहर जिला साहू संघ के अध्यक्ष मेघराज साहू एवं युवा प्रकोष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष ऋषि साहू ने भी संबोधित किया।

साहू समाज के उत्कृष्ट पत्रकार एवं बिरगांव नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षद हुए सम्मानित

इस कार्यक्रम में साहू समाज के पत्रकार जनों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया जिसमें चंदन साहू नवभारत, मोहित साहू ind24 छत्तीसगढ़ हेड, कौशल सोनबोईर दैनिक भास्कर, एवं पवन साहू शामिल है इसके साथ ही बिरगांव नगर निगम के नवनिर्वाचित साहू समाज के 13 पार्षदों का भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन संभाग उपाध्यक्ष जितेंद्र साहू एवं आभार प्रदर्शन संभागीय युवा कार्यकारी अध्यक्ष रूप साहू ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *