- भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी को मिर्जापुर नगर का मिला जिम्मेदारी
✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
मैनपुर। भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी ने प्रेस वार्तालाप पर News 24 carate com संवाददाता को बताया कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उत्तरप्रदेश मे हो रहे विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व मे रवाना हुए है। मैनपुर अमलीपदर निवासी भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी ने प्रेस वार्तालाप पर न्यूज़ 24 कैरेट कॉम संवाददाता को बताया कि 40 महिला मोर्चा के सदस्य चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश पहुंचे है और उन्हे राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा मिर्जापुर नगर चुनाव क्षेत्र का जिम्मेदारी मिला है। भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ चुनाव प्रचार के दौरान उत्तरप्रदेश मे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश सरकार द्वारा प्रदेश मे किये झूठे वायदो की पोल उत्तरप्रदेश की जनता के सामने खोलेगी। छत्तीसगढ़ मे विधानसभा चुनाव मे बेरोजगारो को 2500 रूपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने का वादा प्रदेश सरकार ने किया था जिसे आज तीन साल बित जाने के बाद भी बेरोजगारी भत्ता के नाम पर प्रदेश के बेरोजगार युवको को कुछ भी नही दिया गया। श्रीमति अवस्थी ने आगे भी काहा कि उत्तरप्रदेश चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ सरकार की झूठे वायदो एवं नाकामियो को उत्तरप्रदेश की जनता को बतायेगी एवं उत्तरप्रदेश मे पुनः भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनता तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की उपलब्धियो को जनता तक पहुंचायेगी।
