पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुर्मिगुंडरा सरपंच के पहल से स्कूली छात्र छात्राओं के भविष्य को सवारने गाव में एजुकेशन हब की स्थापना की जा रही है जहां कम्प्यूटर क्लास गणित अंग्रेजी व नवोदय प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी साथ ही लाइबेरी में सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएगी ,,गांव के पढ़े लिखे युवा इन बच्चो के शिक्षा देंगे सरपंच पार्वती आडिल से चर्चा करने पर बताया कि कोरोना के वजह से बच्चो की शिक्षा पर बहुत बुरा असर पड़ा है बच्चो के शिक्षा के स्तर को बेहतर करने की कोशिश की जा रही है कई परिवार के बच्चे उचित व्यवस्था की कमी की वजह से घर में नही पढ़ पाते उनको उचित मार्गदर्शन नही मिल पाता जिसको ध्यान में रखते हुए लाइबेरी में पुस्तक उपलब्ध करा कर तैयारी कराई जाएगी सरपंच ने आगे बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा गाव के युवाओं को सभी तरह के खेल में आगे लाने अनुभवी व्यायम शिक्षक की भी नियुक्ति की गई है जो प्रतिदिन गाव के स्कूली बच्चो को खेल में दक्ष करेगे जिससे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहे और आगे खेल में विजयी हासिल कर अपना भविष्य सवारे साथ ही गाव व परिवार का नाम रोशन करे एजुकेशन हब औऱ खेल दिवस की तैयारी बड़े जोर शोर से यहां के युवा व्यायाम शिक्षक गामन कोषे के मार्गदर्शन में त्रिभुवन वर्मा ,रमाकांत ठाकुर ,राजकमल यादव मुलेषु पटेल, लीलेश साहू ,मनोज साहू ,किशोर चंद्राकर ,खिलेस्वर ठाकुर कर रहे है जानकारी के अनुसार इसी माह दोनो गतिविधि संचालित हो जाएगी
