कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ सतर्क राज्य में ऑटो, टैक्सी, ई-रिक्शा सब बंद, आदेश जारी

रायपुर. राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर एक बड़ा आदेश जारी कर दिया है। पूरे प्रदेश भर में गाड़ियों पर बैन लगा दिया है। परिवहन विभाग के आदेश के बाद अब टैक्सी, आटो, ई-रिक्शा पर भी तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगा दिया गया है। रविवार को  जनता कर्फ्यू के दौरान तो सड़कें शांत रही, लेकिन सोमवार से सड़कों पर गाड़ियों का परिचालन शुरू हो गया।लिहाजा परिवहन विभाग ने ये सख्त आदेश जारी किया है। इस आदेश के बाद अब सड़कों पर टैक्सी, गाड़ियां और ई-रिक्शा 31 मार्च तक नहीं चलेगी। 31 मार्च तक के लिए अभी इसे स्थगित किया गया है। इस बाबत परिवहन विभाग ने सभी जिलों के परिवहन अधिकारी और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को आदेश जारी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *