उतई ।नगर पंचायत उतई में छग शासन के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का आगमन एक निजी कार्यक्रम में हुआ इस दौरान नगर के विकास कार्यों की चर्चा उपस्थित जनप्रतिनिधियों के बीच हुई जिसमे नगर के लंबित विभिन्न कार्यों पर एक एक कर चर्चा किया जिसमे प्रमुख रूप से नगर के हृदय स्थल बाजार चौक में भव्य चौक बनने पर हुई जिस पर गृहमंत्री ताम्रध्वज से ने नगर के जनप्रतिनिधियों को कहा की आप लोग स्वतंत्र है। जिस प्रकार से उतई नगर का स्वरूप बदलना चाहते है बदल लीजिए यदि उस पर भी राशि की आवश्यकता पड़ेगी तो हम देंगे मगर नगर का स्वरूप नगर पंचायत जैसा लगना चाहिए।नगर को रैन बसेरा,पौनी पसारी,पालिका बाजार के अलावा अन्य कार्यों के लिए शासन से राशि दिलाई जा चुकी है उसके बाद भी कार्य का न होना अच्छी बात नही है जबकि मेरे द्वारा कोई प्रकार से कोताही व हस्तक्षेप नहीं किया जा रहा है उसके बाद कार्य नही करा पाना नगर के जनप्रतिनिधियों का उदासीनता है।नगर के बाजार चौक में 70 फीट का भव्य चौक बनाया जा सकता है यदि सभी जनप्रतिनिधि मिलकर कार्य करे तो सब हो जाएगा।नगर प्रशासन को कानूनी रूप से बहुत सी अधिकार है जिसका उपयोग किया जा सकता है।इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा विधायक प्रतिनिधि भीषम हिरवानी जनपद पंचायत उपाध्यक्ष झमित गायकवाड एल्डरमैन खुमान सिंह साहू पार्षद राकेश साहू तोषण साहू प्रहलाद वर्मा सुरता सिंह गढ़े बिरेंद्र गोस्वामी उपसरपंच प्रदीप पाटिल सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
उतई नगर के विकास आप सबके अनुरूप होगा,नगर विकास में राशि की कमी नही होगी-ताम्रध्वज साहू
