परमेश्वर कुमार साहू,गरियाबंद
गरियाबंद। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने केंद्र की मोदी सरकार के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस बजट से किसान मजदूरों सहित मध्यम और करीब गरीब वर्ग के लोगो को कोई राहत नहीं दी गई है।
9.27 प्रतिशत विकास दर का आर्थिक सर्वेक्षण आया है,जो देश को पिछड़ा और देश की अर्थ व्यवस्था को कमजोर करता है।
उन्होने कहा कि करोना महामारी और केंद्र सरकार की अदूरदर्शी नीति के कारण लाखों लोग बेरोजगार हो गए उनकी भी चिंता नही की गई है।साथ ही गरीब जनता को कोई राहत नही दी गई है,उल्टे मनरेगा का बजट कम कर दिया गया है।मंहगाई कम करने जमीनी स्तर पर सुदृढ बनाने नजर अंदाज किया गया और आन लाइन योजना के माध्यम से लोगो को ठगा जा सकता है।
राकेश तिवारी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की बात करने वाली केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है स्वास्थ्य चिकित्सा की कमजोरियों को दबाने का प्रयास किया गया टैक्स स्लैब मे कोई बदलाव नही किया गया जबकि वैश्विक महमारी करोना से जूझ रही अर्थव्यवस्था को राहत देने के कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए,गृहिणियों को निराशा हाथ लगी है,रईसों को फायदा पहुचाने वाला बजट है,आम नागरिको को कोई राहत नही मिलने वाली है।निराशावादी बजट मे पिछड़ा वर्ग,अनुसूचित जाति,जनजाति के लिए कोई विशेष लाभ नहीं दिया गया है।
