बजट ने मध्यम वर्ग के साथ विश्वासघात किया-राकेश ठाकुर

पाटन।केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में आम बजट पेश किया। बजट को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए दुर्ग के पूर्व जिला पंचायत सभापति राकेश ठाकुर ने कहा कि देश के मध्यम व वेतनभोगी वर्ग को राहत नहीं देकर उनके साथ ‘विश्वासघात’ किया गया।श्री ठाकुर ने आरोप लगाया कि बजट में युवाओं के लिए कोई विशेष ऐलान नहीं किया जाना उनकी जीविका पर प्रहार है। देश का वेतनभोगी व मध्यम वर्ग महामारी, वेतन में कटौती और कमरतोड़ महंगाई से जूझ रहा है। इस दौर में उन्हें बजट से राहत की उम्मीद थी। मगर, वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री ने एक बार फिर इस वर्ग को निराश किया है। आम बजट में मध्यम व वेतनभोगी वर्ग के साथ ही गरीबों, किसानों, युवाओं और छोटे कारोबारियों के लिए कुछ नहीं है। युवा बड़ी संख्या में बेरोजगार हैं और गरीब महंगाई की मार से त्रस्त हैं। सरकार ने बजट में समाज के निचले तबके की पूरी तरह अनदेखी की है।आम लोगों को कोई राहत नहीं दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *