केन्द्रीय मंत्री रामेश्वर तेली ने छत्तीसगढ़ साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष अर्जून हिरवानी के निधन पर शोक व्यक्त किया

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और श्रम और रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने छत्तीसगढ़ साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष अर्जून हिरवानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
केंद्रीय मंत्री ने पत्र के माध्यम से श्रद्धांजलि देते हुये कहा मुझे जानकर अत्यंत दुःख हुआ कि छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी का आकस्मिक निधन हो गया। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि मृत आत्मा को अपने चरणों मे जगह दे तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *