पाटन—भारतीय जनता पार्टी संयुक्त मंडल पाटन के पदाधिकारियों एव जनप्रतिनिधियों ने चुनाव के समय कांग्रेस सरकार द्वारा चुनाव के समय घोषणा पत्र में किये गए वादे को पूरा करने की मांग को लेकर पाटन अनुविभागीय अधिकारी विपुल गुप्ता को ज्ञापन सौपा है। भाजपा के संयुक्त मंडल अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर, लालेश्वर साहू, खेमलाल साहू ने बताया कि काँग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव के समय सरकार बनने पर अपने घोषणा पत्र में भूमिहीन खेतिहर मजदूरो की परिवार को घर एव बाड़ी देने का वादा किया था, आज जब वादा पूरा करने का समय आया तो अपने वादे से मुकरते हुए उनको केवल साल में 6000 रु देने की घोषणा कर उनके विश्वास पर उनके उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। विधान सभा पाटन के भाजपा कार्यकर्ता मांग करते है कि वादानुरूप छत्तीसगढ़ के सभी भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को घर एव बाड़ी के लिए जमीन दिया जाय। अन्यथा भाजपा के कार्यकर्ता आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उत्तर मंडल के अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर, मध्य मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, दक्षिण मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू , श्रीमती हर्षा चंद्राकर, मोनू साहू सदस्य द्वय जिला पंचायत दुर्ग, नेता प्रतिपक्ष पाटन योगेश निक्की भाले, महामंत्री द्वय तेजेन्द्र पिपरिया,उत्तरा सोनवानी, भाजयुमो जिला मंत्री केवल देवांगन, मध्य मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष निशा सोनी, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, भाजयुमो दक्षिण अध्यक्ष नारद साहू भाजयुमो मध्य अध्यक्ष कुणाल शर्मा, सुरेंद्र वर्मा, राहुल साहू, कोमल साहू, जय वर्मा सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

