जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने की भूपेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ व भाजपा जिला धमतरी के आव्हान पर भाजपा आदिवासी नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव द्वारा भूपेश सरकार के खिलाफ आज धरना प्रदर्शन किया गया।

जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने कहा कि कृषि साख सहकारी समिति केन्द्र सलोनी में भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों द्वारा आज छत्तीसगढ़ के गुंगी, बहरी, मीठ लबरा भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार के खिलाफ विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। श्रीमती ध्रुव ने बताया कि प्रदेश में धान खरीदी की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ाई जाने, रबी फसल के लिए खाद की उपलब्ध सुनिश्चित कराई जाने, बेमौसम बारिश से किसान भाईयों को हुए नुकसान का तत्काल क्षतिपूर्ति राशि दी जाए, पिछले वर्ष के धान की बकाया राशि एवं 2 वर्ष का बकाया बोनस का राशि शीघ्र भुगतान करने तथा लंबित स्थाई विधुत कनेक्शन तत्काल दिया जाने की मांग की है। अनीता ध्रुव ने बताया कि अगर सरकार उक्त मांग को पूरा नहीं करती, तो आने वाले समय में किसानों के साथ भारतीय जनता पार्टी उग्र आंदोलन करेगी,जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगा।
इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में भाजपा आदिवासी नेत्री जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव के साथ भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष सखाराम साहू,, बुथ अध्यक्ष अवध राम साहू,, प्रताप ध्रुव,, खेदराम निर्मलकर,, हरिचन्द बंजारे,, हेमराज ध्रुव,, नरेन्द्र साहू,, विजय चन्द्राकर,, तुलाराम साहू,, होमन लाल साहू,, श्रीमती पदमा दीवान,, ईश्वरी ध्रुव,, उतरा बाई साहू,, दशोदा बाई ध्रुव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व किसान भाई उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *