कांग्रेस नेता द्वारा कबीर पंथ प्रमुख के छत के ऊपर किया जा रहा है अतिक्रमण…प्रकाशमुनी साहेब ने सोशल मीडिया में लिखा मना करने पर गाली गलौच किया जा रहा है, इसी गुंडागर्दी के कारण मैं कांग्रेस को पसंद नही करता

रायपुर। राजधानी रायपुर में कांग्रेस के एक नेता ने कबीर पंथ के प्रमुख प्रकाश मुनी साहब के घर के ऊपर अतिक्रमण कर छज्जा डाल दिया है। मना करने पर कांग्रेस नेता के लोगों ने गाली-गलौज भी की है। प्रकाश मुनी साहब ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा है, इसी गुंडागर्दी के कारण मैं कांग्रेस को पसंद नहीं करता।

शनिवार को प्रकाश मुनी साहब ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से एक पोस्ट किया है। इसमें उनके घर की छत के ऊपर अतिक्रमण की तस्वीर थी। इसके साथ उन्होंने लिखा, रायपुर में मेरे घर में किचन के छत के ऊपर एक कांग्रेसी नेता के द्वारा छज्जा डाला जा रहा है। मना करने पर गाली-गलौच किया जा रहा है। इसी गुंडागर्दी के कारण मैं कांग्रेस को पसंद नहीं करता। यह जानकारी सामने आते ही कबीरपंथ के अनुयाई भड़क उठे हैं। प्रकाश मुनी साहब के परिजन और पंथ के अनुयाइयों के साथ किसान नेता योगेश तिवारी आदि सिविल लाइन थाने पहुंचे और लिखित शिकायत की है। पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। लेकिन विवाद बढ़ने की संभावना को देखते हुए राजनीतिक हस्तक्षेप की कोशिश शुरू हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *