पाटन। ग्राम सेलूद में ग्राम पंचायत द्वारा महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि मनाई गई। इस दौरान महात्मा गांधी के मूर्ति का अनावरण किया गया। गौरतलब हो कि कुछ दिन पहले ही इस स्थान पर लगे गांधी जी की मूर्ति को अज्ञात तत्वों ने खण्डित कर दिया था। इसके बाद ग्राम पंचायत ने पहल करते हुवे उक्त स्थल में नया मूर्ति लगाया गया। इस अवसर पर ग्राम के जीवराखन वर्मा, नंद कुमार तिवारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष जवाहर वर्मा, सरपंच श्रीमती खेमिन साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जयश्री वर्मा, राकेश ठाकुर,रमेश देवांगन,सुभाष बंछोर, टामन साहू, सुरेंद्र बंछोर, सुदर्शन साहू, राधेश्याम , मन्नू यदु, अशोक यादव,गैंदलाल बंछोर, दिलेन्द्र जांगड़े, सहित अन्य उपस्थित थे।
सेलूद में गांधी जी के पुण्यतिथि के अवसर पर हुआ मूर्ति का अनावरण,अज्ञात तत्वों ने कर दिया था प्रतिमा खण्डित
