कोविड मौतों की ऑडिटिंग का रखें पूरा ध्यान…असमय वर्षा से हुई क्षति का आंकलन कर यथाशीध्र तैयार कराएं प्रकरण… गौठान मेला आयोजित करें

  • संभागायुक्त ने ली कलेक्टरों एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक

दुर्ग। संभाग के कलेक्टरों की ली पहली बैठक में संभागायुक्त महादेव कावरे ने कृषि, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास के मुद्दों पर गंभीर समीक्षा की। संभागायुक्त ने स्वास्थ्य में कोविड को लेकर सबसे ज्यादा समय तक समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोविड से होने वाले हर मौत की ऑडिटिंग जरूरी है ताकि इस संबंध में अधिक तकनीकी समझ विकसित हो सके और इसके अनुरूप कोविड से लड़ने की रणनीति की और भी प्रभावी किया जा सके। संभागायुक्त ने असमय वर्षा से हुई क्षति के प्रकरणों की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों में असमय बारिश के चलते रबी फसल को गंभीर नुकसान पहुंचा है। हर पीड़ित किसान को क्षतिपूर्ति मिल पाए, इसकी मॉनिटरिंग कलेक्टर स्वयं करें। साथ ही उन्होंने गौठान मेले की तैयारियों के संबंध में भी कलेक्टरों को निर्देशित किया।

संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के पांचों जिलों के जिला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारीयों की बैठक लेकर शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने जिन जिलों में योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित कमी पाई गई उन्हें कार्यों के प्रगति में बढ़ोत्तरी करने कहा। संभागायुक्त श्री कावरे ने धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग के कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने कहा। इसके अलावा उन्होंने असमय वर्षा से हुई फसल क्षति का आंकलन करने व प्रभावी किसानों के लिए मुआवजा प्रकरण तैयार करने भी कहा।

संभागायुक्त श्री कावरे ने बैठक में कहा कि कोविड टीकाकरण के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए टीकाकरण के कार्य पूर्ण कराएं। उन्होंने कोविड से मृत्यु होने की दशा में जवाबदारी पूर्वक ऑडिट करने कहा। बैठक में उन्होंने लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत प्राप्त आवेदनों एवं राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व अंतर्गत नामांतरण, बटवारा, सीमांकन एवं भू अर्जन के प्रकरणों पर भी जानकारी ली। बैठक में चिटफंड के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही, कंपनी के विरूद्ध तैयार प्रकारण, पैरोल के प्रकरण की जानकारी लेते हुए शासन को भेजे जाने वाले प्रस्तावों पद चर्चा की।

संभागायुक्त ने शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाडी की समीक्षा करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को गाठानों में बहुउद्देशीय कार्य योजना का निर्धारण करने कहा। गोधन न्याय योजना अंतर्गत पशु पालकों से की गई गोबर खरीदी एवं कंपोस्ट खाद निर्माण एवं विभिन्न गतिविधि के संचालन के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने गौठानों में गौठान मेला का आयोजन करने भी कहा। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत कम्यूनिटी टॉयलेट, आई.एच.एच.एल. निर्माण के लंबित कार्यों के संबंध में प्रगति लाने कहा। श्री कावरे ने कहा कि राजस्व संबंधी प्रकरणों के शीध्र निराकरण के संबंध में भी विशेष रूप से कलेक्टर ध्यान दें तथा नियमित रूप से लंबित मामलों की समीक्षा करते रहें।

ःः000ःः

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *