जनपद पंचायत पाटन की वर्चुअल बैठक में जनपद सदस्य उत्तरा सोनवानी ने झीठ में मर्च्युरी एवं पोस्टमार्टम की व्यवस्था किये जाने की रखी मांग

पाटन। आज जनपद पंचायत पाटन सामान्य सभा की वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद सदस्य उत्तरा सोनवानी ने झीठ में मर्च्युरी बनाये जाने एवं पोस्टमार्टम की व्यवस्था किये जाने की मांग रखा। साथ ही उन्होंने भिलाई-3 मोतीपुर मार्ग में औरी और भांठागांव में बारिश की पानी की निकासी की दुबारा मांग रखा। जनपद सदस्य उत्तरा सोनवानी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा नाली निर्माण के लिये सर्वे किया गया है। बारिश के पूर्व यहां पर पानी की निकासी के लिये नाली निर्माण किया जावे ताकि लोगो को परेशानी का सामना ना करना पड़े।

तकनीकी कारणों से स्पस्ट आवाज नही आने पर जनपद सीईओ श्री साध्य ने फोन से उत्तरा सोनवानी को सम्पर्क कर उनकी मांगों से अवगत हुए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनीष कुमार साहू, जनपद अध्यक्ष रामबाई सिन्हा,जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी, जनपद सदस्य दिनेश साहू, योगेश्वरी साहू, रवि सिन्हा, खिलेश मारकण्डेय,खिलेश यादव, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी आशीष शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सहित अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *