गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ग्रामीणों से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए


 उतई ।दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक व प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू अपने विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर रहे। उन्होंने ग्राम नगपुरा, बोरई, दमोदा, ख़ुर्शीडीह, खुरसुल,गनियारी,पीपरछेड़ी, रसमड़ा, सिलोदा, खपरी एवं महमरा ग्रामों में पहुंचकर ग्रामीणों से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं  शिकायतों, मांगो को सुना। ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याओं का समाधान होने के लिए आश्वस्त भी किया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों को निर्देशित भी किया कि उनके समक्ष आये आवेदनों की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने अभी हुई वर्षा से फसल की स्थिति  पर भी चर्चा किया।इस दौरन ग्राम नगपुरा में गली सीमेंटीकरण, आहता निर्माण ,मंदिर से तालाब तक सीसी रोड का निर्माण कार्यो की स्वीकृति दी,ग्राम पंचायत बोरई में मिनी हाई मास्क लाईट, ग्राम ख़ुर्शीडीह में मंच निर्माण के लिए 2 लाख,सामुदायिक भवन ,ग्राम ख़ुरसुल में किसानों की शिकायत पर पटवारी स्थानांतरण की बात की गई ।ग्राम पंचायत गनियारी में कट बाँध ,ग्राम पिपिरछेड़ी में मुक्ति धाम सी सी रोड़ , निर्मला घाट शीतला मंदिर में पिचिंग कार्य,ग्राम रसमड़ा में झाँफी डोंगरी मंदिर का सौन्दरी कार्य,शौचालय निर्माण, अन्य विकास कार्यो का भूमिपूजन भी किया गया ।इसी तरह ग्राम सिलोदा में मंच निर्माण के लिए स्वीकृति वार्ड 15 ,सिलोदा से खपरी सी सी रोड ,रात्रि प्रतीक्षालय ग्राम खपरी में शिव मंदिर के पास मंच निर्माण कार्यो की स्वीकृति प्रदान किया गया।अंत में मंत्री श्री साहू ने कहा कि अभी कोरोना से खतरा टला नही है। जागरूकता व सतर्कता जरूरी है। ग्रामीणों को आवश्यक सावधानी बरतने कहा।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शालनी रिवेन्द्र यादव,जनपद अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख,सरपंच संघ अध्यक्ष मुकुंद पारकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार सेन, पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष रिवेन्द्र यादव,प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस कृष्णा देवांगन,जेल सनदर्शक भरत साहू, ताम्रध्वज सिन्हा,भीखम धनकर बंशी ,खिलेंद्र साहू, सरपँच भूपेंद्र रिगरी,बोराई सरपंच पद्मा साहू ,कैलाश सिन्हा ,नरेंद्र देशमुख ,किशोर यादव ,शशी साहू दमोंदा सरपंच अश्विनी यादव ,लोमष साहू ,कुलेश्वर हरमूख ,खुरसुल सरपंच विक्टोरिया नीलम दिल्लीवार, कमलनारायण देशमुख ,,गनियारी सरपंच पुष्पा ठाकुर ,मनोज साहू,सरपंच रसमडा ममता भागवत साहू,जनपद सदस्य अजय वैष्णव ,लालजी गुप्ता ,सरपंच खपरी राजकुमार साहू ,नरेश पंवार ,जनपद सदस्य भाना बाई ठाकुर,सरपँच बोरई पद्मा बाई साहू ,राजकुमार साहू ,महमरा सरपंच खेमेश्वरी निषाद ,सुखनंदन ,प्यारी निषाद ,लीला साहू सहित ग्रामीण जन व विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *