चर्चा : रोजगार गारंटी कार्य स्थल पर पहुंची कांग्रेस की टीम मजदूरों ने कहा योजनाओं का मिल रहा है लाभ


देवरीबंगला / प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार – प्रसार करने कांग्रेस कमेटी की टीम ग्राम मनकी व सालहे बाजार पहुंची। महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्राम मनकी मैं मटिया मोती नाला मुख्य नहर की मजबूतीकरण का कार्य चल रहा था। कार्यस्थल पर डेढ़ सौ मजदूर कार्यरत है। महामंत्री केशव शर्मा ने मजदूरों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने किसानों के धान को 25 सौ रुपया क्विंटल की दर से खरीद रही है। नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना के तहत ग्राम में बेहतरीन कार्य हुआ है। गांव की महिला समूह गोठान में सक्रियता से काम कर रही है। गांव, गरीब, किसान तथा महिलाओं, युवाओं एवं अन्य वर्ग के लिए भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने कई योजनाएं प्रारंभ की है। इसका सीधा लाभ लोगों को मिल रहा है। ग्राम के हेमंत कुमार एवं लक्ष्मीबाई ने बताया कि हमारा धान सोसाइटी में खरीदा गया है तथा इसकी राशि भी प्राप्त हुई है सरकार की योजनाएं हमारे लिए उपयोगी है इसी प्रकार की बात रुकमणी बाई मीना पुष्पा बाई ने भी बताइ। इस अवसर पर कांग्रेश की टीम में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दुर्गा ठाकुर, ढालसिंह ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भगवतीप्रसाद ठाकुर, युगलकिशोर साहू यशवंत कुमार जनाबाई उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *