संसदीय सचिव ने बच्चे से पूछा क्या आंगनबाड़ी में मिलता है गरम भोजन


देवरीबंगला / संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंह निषाद ने रीवागहन के बच्चे से पूछा क्या आंगनबाड़ी में गर्म भोजन मिलता है। बच्चे ने कहा हां। संसदीय सचिव गुरुवार को देवरी ब्लॉक के ग्राम खामतराई, सालहे बाजार, रीवागहन, गहिरा नवागांव तथा परसाडीह (सु) पहुंच कर जनसंपर्क किया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों से शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन संबंध में जानकारी ली। संसदीय सचिव ने धान खरीदी व भुगतान पेंशन योजना जल जीवन मिशन तथा फसल बीमा की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर की सरकार है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना का सीधा लाभ किसानों को मिला है। किसान समृद्ध होगा तो प्रदेश सशक्त होगा। जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घरों में शुद्ध पेयजल पहुंचे ऐसी योजना सरकार ने बनाई है। संसदीय सचिव ने परसाडीह (सु) के मृतक व्यवसायी यामेद्र साहू के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। ग्रामीण एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने गांव की विभिन्न समस्याओं से संसदीय सचिव को अवगत कराया। संसदीय सचिव के जनसंपर्क दौरा में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, दुर्गा ठाकुर, संजीव चौधरी, केजूराम सोनबोईर, ढालसिंह ठाकुर, सरपंच आशीष साहू, संतराम पिस्ता, पुष्पा साहू, युगल किशोर साहू, पुरुषोत्तम ठाकुर, नरेंद्र साहू, हरीश गंजीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *