पंचायत भी अब देने लगे है हरे भरे पेड़ों की कटाई के लिए प्रस्ताव, पथर्री में खेत बनाने के नाम पर सैकड़ो हरे भरे पेड़ों की चढ़ा दी गई बलि

किसान ने किया सागौन प्लांट पर कब्जा,मीडिया के दखल के बाद हटाया गया अवैध कब्जा

परमेश्वर कुमार साहू, गरियाबंद

एक बार फिर पेड़ पौधों को जड़ से उखाड़ने और पर्यावरण को तहस नहस करने का मामला सामने आया है।मामला छुरा वन परिक्षेत्र कार्यालय व तहसील छुरा का है।बता दे की वन अधिकार पट्टा के लालच में जिस तरह हरे भरे पेड़ पौधों की अंधाधुंध कटाई हो रही है।उसे देख कर लगता है कि आने वाले कुछ सालो में जिला गरियाबंद की वन भूमि पूरी तरह से अतिक्रमणकारियो की भेंट चढ़ जाएगा और हरे भरे पूरे जंगल सिमट कर रह जाएगा।जिससे वन्यप्रणियों की अस्तित्व पर संकट आ जायेगा।क्योंकि बीते कुछ सालो में वन अधिकार पट्टा के वजह से जंगलों का उजाड़ यहा तक हुआ है की जिम्मेदारो की लापरवाही से वन अधिकार पट्टा पहले प्राप्त कर लिए और पेड़ो की कटाई कर खेत अभी बना रहे है।जिले में सैकड़ों कई ऐसे मामले पड़े है,पर जिम्मेदारों को इससे कोई मतलब नहीं है क्योंकि उनको तो उनका वेतन समय पर मिल जाता है भले उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति तनिक भी गंभीर नहीं है।इसी तरह वन भूमि में कब्जा करने के मामले बढ़ रहे है।जिसमे अतिक्रमणकारी सागौन प्लांट को भी नही छोड़ रहे है।यह वह सागौन प्लांट है जन्हा वन विभाग लाखो रूपए खर्च कर पर्यावरण को बचाने एव जंगलों को हरा भरा कराने पेड़ लगाए थे। लेकिन ग्राम पंचायत नवापारा के आश्रित ग्राम पथर्री के किसान किसन राम साहू ने तो खुद की जमीन बताकर पहले वहा लगे सैकड़ों पेड़ो को जेसीबी मशीन से धराशयी कर दिया।उसके बाद जी नही भरा तो वन भूमि पर अवैध कब्जा करने की नियत से सागौन प्लांट में लकड़ी का खंभा गाड़ दिया।जब रास्ते से गुजर रहे मीडिया की नजर खेतो में गिरे हुए पेड़ो पर पड़ा तो देखा कि यन्हा सैकड़ों की तादाद में जेसीबी मशीन और कुल्हाड़ी से पेड़ो को गिराया गया है।साथ ही पास के सागौन प्लांट में भी कब्जा किया गया है।जब इसकी जानकारी ग्रामीणों से लिया गया तो ग्रामीणों ने किसन साहू द्वारा कब्जा किया गया बताया।

वही जब किसान किशन साहू से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह मेरा पुरखो की जमीन है।जो खाली पड़ा था उसे खेती योग्य बना रहा है और जो सागौन प्लांट को घेरा हु उसे आप लोग कहेंगे तो छोड़ दूंगा और खंभा गाड़ा उसे निकलवा दूंगा।वही किसान किशन साहू के पुत्र भोज राम साहू जो धान खरीदी केंद्र छुरा में पदस्थ है उन्होंने ने हमारे संवाददाता को खुद फोन कर बताया कि खेतो को पेड़ की कटाई के लिए हमने पंचायत प्रस्ताव लिया है और हमारे सरपंच लेख राम धुर्वा ने हमे कहा है जावो पेड़ कटवा लो मैं देख लूंगा।साथ ही जो हम लोगो ने सागौन प्लांट में खंभा गाड़े है उसे निकलवा दिए है।

मीडिया के दखल के बाद हटा खंभा

आपको बता दे की उक्त किसान द्वारा सागौन प्लांट को घेरा लगाकर कब्जा कर लिया गया था।जिसकी जानकारी ड्यूटी के नाम पर केवल सड़क नापने वाले बिडगार्ड व विभाग के अधिकारियों को नही थी।इसकी जानकारी मीडिया द्वारा ही विभाग को दिया गया।जिसके बाद मीडिया के दखल के बाद वन भूमि व सागौन प्लांट को कब्जा करने के लिए लगाए खंभे को हटाया गया।

वर्जन .1
हमारी जमीन पर कब्जा नहीं किया है।वो तो मेरे कहने पर ही खंभे को हटाया है। स्पॉट में जाकर मुनारा मिलान करने पर ही पता चलेगा की राजस्व और वन विभाग की जमीन कहा तक है।

याद राम सिन्हा ,बिडगार्ड कोसमी नवापारा

वर्जन 2

पूरे मामले को जानकारी ले लेता हु फिर उसके बाद आप लोगो को जानकारी देता हू।

एसडी दीवान,रेंजर ,छुरा

वर्जन 3

पटवारी को भेजकर मौका जांच करवाता हु।उसके बाद जो भी है आगे की कार्यवाही की जाएगी।

किशोर शर्मा,तहसीलदार छुरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *