पाटन। ग्राम पंचायत सेलूद के वार्ड क्रमांक 02 में एक गली में बिजली खम्भे से तार टूट जाने से आज सुबह से बिजली बंद है। जिसके कारण वार्ड के कई घरों में सुबह से निस्तारी और पीने की पानी की समस्या हो रही है। वार्ड के लोगों द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दिए जाने के तुरंत बाद बिजली विभाग को इसकी जानकारी दी गई।
बिजली विभाग को जानकारी दिए जाने के 3 घंटे बाद भी मैदानी अमला अभी तक बिजली खम्भे से टूट कर गिरे तार को सुधारने नही पहुंचे है। विभागीय उदासीनता के कारण वार्ड वासियों को पीने की पानी और निस्तारी की पानी के लिये मश्क्कत करना पड़ रहा है।
सेलूद में बिजली खम्भे से टूट कर गिरा बिजली तार, विभाग के मैदानी अमला को जानकारी देने के 3 घंटे बाद भी नही पहुंचे मौके पर
