फेमस टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी आए दिन अपनी खूबसूरती और अपनी दमदार एक्टिंग के कारण चर्चा में रहती हैं. वह आए दिन अपने हुस्न से फैंस का दिल जीतती हैं. लेकिन अब श्वेता ने एक ऐसा बयान दिया है जिसके कारण वह लोगों के निशाने पर आ सकती हैं. उन्होंने अपनी ब्रा की साइज और भगवान को लेकर भोपाल में एक विवादित बयान दिया है. दरअसल, बुधवार को श्वेता तिवारी अपनी आगामी वेब सीरीज की अनाउंसमेंट को लेकर भोपाल पहुंची थीं. जहां उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ एक प्रेस कॉफ्रेंस में हिस्सा लिया. यहां मीडिया से बात करते हुए श्वेता तिवारी का विवादित बयान सामने आया है. श्वेता तिवारी ने कहा, ‘मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे’.
