दुर्ग। गणतंत्र दिवस के अवसर पर, मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारी हित में कार्यालयीन समय पांच दिवस एवं एनपीएस में शासन का अंशदान 10% से 14% करने की घोषणा पर छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज राजपत्रित अधिकारी संघ ने स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे, हर्षल मोहिते डॉ शैलेन्द्र सिंह पुष्पेंद्र कुमार वर्मा एवं सतीश कुमार ठाकुर ने बताते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारी हित में लिया गया यह निर्णय स्वागत योग्य है। फेडरेशन की इन मांगों को पूरा करने से कर्मचारी वर्ग हर्षित है। परंतु केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं ग्रह भाड़ा भत्ता नहीं मिलने से चिंतित हैं। कल छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की वर्चुअल बैठक संयोजक कमल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया कि दो सूत्रीय मांगों की ओर शासन का ध्यान आकर्षित करने फेडरेशन के आव्हान पर 28 एवं 29 जनवरी को सांकेतिक विरोध स्वरूप काली पट्टी लगाकर कार्य करेंगे तथा 28 से 31 जनवरी तक अपराह्न 3 से 4 बजे के बीच मुख्यमंत्री को सभी अधिकारी कर्मचारी ट्वीटर पर #हमेंचाहिएन्याय
केन्द्र के समान 31% मंहगाई भत्ता सातवें वेतनमान पर गृह भाड़ा भत्ता माननीय मुख्यमंत्री जी करें न्याय @bhupeshbaghel @ChhattisgarhCMO में ट्वीट करेंगे।
फेडरेशन के आह्वान पर कालेज राजपत्रित अधिकारी संघ दो सूत्रीय मांगों हेतु मुख्यमंत्री को करेंगे ट्यूट- शंकर वराठे प्रांताध्यक्ष:-
