पाटन। रायपुर जिले के ग्राम पंचायत रावां में विगत दिनों एक भूमिपूजन कार्यक्रम में छग शासन के मंत्री शिव डहरिया द्वारा एक ग्रामीण के साथ दुर्व्यहार किये जाने की वीडियो शोसल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। नगरीय प्रशासन मंत्री द्वारा नागरिक के साथ किये गए दुर्व्यवहार के विरोध में आज अनुसूचित जाति मोर्चा उत्तर पाटन मंडल द्वारा मंत्री डहरिया का मोतीपुर चौक में पुतला दहन किया गया।
जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ने कहा प्रदेश के मंत्री सत्ता के नशे में चूर हो गए है।प्रदेश की जनता के द्वारा पानी की मांग किया गया है जिसे पूरा करने की जवाबदारी मंत्री की है। मंत्री द्वारा मांग को पूरा ना करते हुए उल्टा भड़कर गाली गलौच में उतर गए और मारपीट करना शुरू कर दिए।मौके पर जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ,अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजकुमार बघेल ,अनुसूचित जाति जिला मंत्री यशवंत जांगड़े, रवि सिंगौर युवा मोर्चा महामंत्री ,हीरालाल साहू, सुखदेव साहू, राहुल साहू, कृष्ण कुमार राव ,मंशा गेन्द्रे, जय साहू , गीत शर्मा ,देवेंद्र जांगड़े, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
उत्तर पाटन के मोतीपुर में हुआ नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया का पुतला दहन
