अल्टीमेट खो-खो लीग के लिए पुरई से 2 खिलाड़ी चयनित,गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी बधाई

उतई ।सत्या खो खो क्लब पुरई के दो खिलाड़ी भुनेश्वर साहू और गजेंद्र साहू का चयन अल्टीमेट खो- खो के लिए हुआ यह आयोजन दिल्ली में 28 जनवरी से 26 फरवरी तक है । दोनों खिलाड़ी दिल्ली के लिए 27 जनवरी को रवाना होंगे । सत्या खो खो क्लब के मुख्य प्रशिक्षक भुनेश्वर साहू (NIS) के द्वारा 1 वर्षों से 30 से अधिक खिलाड़ियो को पुरई के मिनी स्टेडियम में नियमित खो खो खेल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है बहुत ही कम समय मे यहाँ के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान बनाया और एक ही वर्ष में एक ही क्लब से 2 खिलाड़ी का चयन अल्टीमेट खो खो लीग के लिए हुए है । जिस पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू जी ने दोनों खिलाड़ियो को बधाई दिए और सौजन्य मुलाकात किये इस अवसर पर समाजसेवी हर्ष साहू , कृषि सभापति राकेश हिरवानी जय हिंद आजाद स्पोर्ट्स क्लब पाऊवारा के अध्यक्ष हेमलाल यादव ,मुख्य प्रशिक्षक सुमन लाल साहू , वामन साहू उपस्थित थे । दोनों खिलाड़ियो को छग खो खो संघ के अध्यक्ष कमलजीत अरोरा , सचिव गोविंद मुल्दियार , सहसचिव सचिन डोंगरे , ऑफिसियल फिरोज रहमान , तरुण शुक्ला , एवं खेलगांव पुरई के सरपंच और सभी ग्रामवासियों ने बधाई दिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *