परमेश्वर कुमार साहू,गरियाबंद
जिले में धारा 144 लागू हुए माह पर हो गया पर इसका पालन् केवल धार्मिक आयोजन सामाजिक आयोजन बैठक मीटिंग तक हि प्रतिबंध लगाने के लिए जिला प्रसाशन ने आदेश जारी कर दिया ।लेकिन सप्ताहिक बाजारों मे नियमों का पालन नही हो रहा हैं। ग्रामीण सब्जी खरीदने के चक्कर मे सारे नियमों को भूल किस तरह अपने स्वास्थ के साथ खिलवाड़ कर रहे है । इन बाजारों में ना तो किसी नियम का पालन नही हो रहा है । यहां सोशल डिस्टेंसिंग, मांस्क, सेनेटाइजर का दूर-दूर से कोई वास्ता नहीं,ना हि कोई जागरूकता है। यह नजारा जिले आदिवासी ब्लॉक छुरा के मुड़ागांव के सप्ताहिक बाजार मे दिखने को मिला।इसी तरह का हाल पूरे जिले भर देखने को मिल रहा है।वही जिले में भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है लेकिन इसके प्रति कोई गंभीर नहीं है।
