सारे नियमो को ताक में रखकर सरपंच संघ छुरा के ब्लॉक अध्यक्ष व भाजपा नेता लेख राम धुर्वा करवा रहे है अवैध रूप से मुरूम का खनन व परिवहन,अपने रसूखदार पद का कर रहे है जमकर दुरुपयोग

  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सड़क में ठेकेदार फारुख वारसी कर रहा है चोरी के मुरूम का उपयोग

परमेश्वर कुमार साहू,गरियाबंद

हमेशा नियम ,कायदा और कानून की बड़ी-बड़ी बात तो जरूर होती है पर यह केवल कागजों और पुस्तकों तक ही सीमित रह गया है ।असल में जमीनी स्तर पर इन नियमो का पालन नहीं होता नजर आ रहा है।जिसका उदाहरण गरियाबंद जिला के छुरा ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। जन्हा खनन माफियाओं द्वारा बेधड़क अवैध खुदाई कर नियमो का मखौल बना रहे है।कांग्रेस के राज में आज भी भाजपा के नेता अपना दबंगई दिखाते हुए अवैध कार्य कर रहे है।क्षेत्र के विधायक व कांग्रेस के जनप्रतिनिधि सत्ता पाने के बाद आज भी अपना दबदबा नही बना सके और वही पिछले 15 सालो तक राज करने वाले भाजपा के स्थानीय नेता बेखौफ होकर पूर्व की भांति आज भी अपने अवैध कार्य को अंजाम दे रहे है।जिसे रोक लगाने में कांग्रेस शासन के नुमाइंदे ,कार्यकर्ता व सरकारी तंत्र पूरी तरह विफल हो चुके है।

गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत नवापारा (कोसमी) के सरपंच द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सारे नियमो को ताक में रखकर अवैध रूप से मुरूम की खुदाई करवा रहे हैं। जिम्मेदार पद पर आसीन ये सरपंच अपने आपको सारे कानून,कायदा और नियम से ऊपर मानता है।ये अपने खुद का नियम कायदा कानून बनाकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के ठेकेदार से मिलीभगत कर हफ्ते भर से दिनदहाड़े अवैध रूप से मुरूम खुदाई करवा कर हजारों ट्रीप परिवहन करवा रहे है।

मामला ब्लॉक के ग्राम पंचायत नवापारा कोसमी के आश्रित ग्राम पथर्री का है। जन्हा ग्राम पंचायत नवापारा के सरपंच व सरपंच संघ छुरा के अध्यक्ष लेख राम धुर्वा अवैध मुरूम खनन के कारोबार में संलिप्त है और इस अवैध कारोबार को खुला सरंक्षण दे रहे है।जिस सरपंच को अपने पंचायत क्षेत्र में नियमो का पालन करवाना चाहिए वही रसूखदार सरपंच खुद न तो नियमो का पालन कर रहे है और न ही करवा पा रहे है। ऐसे में इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इनके पंचायत क्षेत्र में कितनी अव्यवस्था फैली होगी ।क्योंकि उक्त सरपंच एक पंचायत में पंचायत प्रतिनिधि के जिम्मेदार पद पर तो है ही साथ ही सरपंच संघ के ब्लॉक अध्यक्ष के रसूखदार पद भी संभाल रहे है।वही सरपंच लेख राम धुर्वा छुरा भाजपा मंडल में पूर्व में मंडल अध्यक्ष भी रह चुके है और भाजपा नेता भी है।जिसके कारण अपने रसूखदार पद का दुरुपयोग कर अवैध मुरूम खनन कर नियमो को भी ठेंगा दिखाने से भी बाज नही आ रहे है।

चोरी का मुरूम हो रहा है सड़क निर्माण में उपयोग

आपको बता दे की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत परपटपाली से सारगांव तक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है।जिसके लिए मोहम्मद फारुख वारसी को विभाग द्वारा ठेका दिया गया है।लेकिन ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में चोरी का मुरूम उपयोग कर रहे है ।ठेकेदार द्वारा सारे नियमो की धज्जियां उड़ाते हुए ग्राम पंचायत नवापारा के आश्रित ग्राम पथर्री में दो जेसीबी और दर्जनों ट्रेक्टर लगाकर अवैध मुरूम खुदाई व परिवहन कर रहे है।जिसमे ग्राम पंचायत के रौबदार सरपंच लेख राम धुर्वा ठेकेदार और अवैध कार्य को खुलेआम प्रोत्साहन दे रहे है।जिस जमीन पर मुरूम की खुदाई हो रही है वो जमीन सरपंच लेख राम धुर्वा का है।जो अपने पद का दुरुपयोग कर व रौब दिखाकर खुद अवैध रूप से मुरूम खुदवाकर परिवहन करवा रहे है।यही हाल पूरे जिले भर में है जंहा सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदारो द्वारा अवैध मुरूम खुदाई व चोरी कर सड़क निर्माण के कार्यों में उपयोग कर रहे है।जिससे शासन को लाखो करोड़ो रूपए की राजस्व की हानी हो रही है।

कांग्रेस की सरकार में मची है खनिज संपदाओं की लूट आखिर कैसे पीछे रह सकते है भाजपा के नेता …

गरियाबंद जिला में खनिज संपदाओं की भरमार है।जिसका खनन माफिया जमकर दोहन कर रहा है।प्रदेश में कांग्रेस के सरकार में खनिज संपदाओं की लूट लगातार जारी है।जिसमे अब विपक्षी पार्टी के नेता भी अवैध खनन के कारोबार में संलिप्त हो गए है और जमकर मुरूम की खुदाई व परिवहन कर रहे है।भाजपा मंडल छुरा के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता जो वर्तमान में सरपंच लेख राम धुर्वा जो जिम्मेदार पद पर है जो अवैध खनन के कारोबार में पीछे नहीं है।अपना जमीन सुधरवाने के बहाने बिना विभागीय अनुमति मुरूम की खुदाई व परिवहन कर शासन को ठेंगा दिखाने में लगा है।

जब इस मामले को लेकर नवापारा(कोसमी) के सरपंच लेख राम धुर्वा को मीडिया की टीम ने सवाल किया तो उन्होंने अपना ठसनबाजी दिखाते हुए कहा की ये मेरा लगानी जमीन है।उसको खुदवाकर परपटपाली से सारागांव तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सड़क में डलवा रहा हु।सड़क ठेका अब्दुल फारुख वारसी का है ।मुरूम खुदाई में 2 जेसीबी मशीन और परिवहन में 6 ट्रेक्टर लगे है।खनिज विभाग से अनुमति नहीं लिया गया है।मेरे को खेत को बनवाना था,उसे मुरूम की जरूरत थी तो उन्होंने मुझसे संपर्क किया।अब मुरूम खुदाई कर रहे है।

वर्जन 1

दिखवाता हूं।जरूर जांच व कार्यवाही किया जायेगा।
किशोर शर्मा,तहसीलदार ,छुरा

वर्जन2

हमारे इंस्पेक्टर कोरोना पॉजिटिव है।फिर भी मैं खुद जाकर कार्यवाही करूंगा।

फागू राम नागेश ,जिला खनिज अधिकारी ,गरियाबंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *