सरकार प्रदेश के शासकीय सेवकों को निशुल्क सेैनिटायजर एवं मास्क उपलब्ध करावें-कमल वर्मा

फेडरेशन की आपात बैंठक में कोरोना वायरस को लेकर शासन को दिये आवश्यक सुझाव
नवा रायपुर. छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश में कोरोना वायरस के रोकथाम के लिये शासन द्वारा अनेको कदम व निर्णय का स्वागत किया है । फेडरेशन की आपात बैंठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा कोरोना वायरस को महामारी घोषित करने के उपरांत प्रदेश के शासकीय सेवको को इस वायरस से बचने के लिये शासन स्तर से कठोर निर्णय लेने की आवश्यक्ता पर जोर दिया गया । बैठक में प्रदेश एवं जिला स्तर के विभिन्न समीक्षा बैठको को 15 अपे्रल तक स्थगित करने हेतु शासन से अनुरोध करने का निर्णय लिया गया हैं, साथ ही आम जनता अपने शासकीय कार्यो को संपादित करने के लिये विभिन्न कार्यालयों में भारी संख्या के आवागमन को देखते हुए शासकीय सेवकों को इस वायरस के संक्रमण से रोकने के लिये पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने शासन से मांग की गई हैं। बैठक में प्रदेश के मेडिकल स्टोर्स में इस वायरस की सुरक्षा के लिये सेैनिटायजर एवं मास्क नहीं मिलने पर चिंता व्यक्त किया गया है । प्रदेश के शासकीय सेवक अपनी सुरक्षा के लिए सैनिटायजर एवं मास्क के लिये भटक रहे हैं । फेडरेशन इस गंभीर समस्या को देखते हुए मुख्य सचिव, छ.ग. शासन को पत्र प्रेषित कर प्रदेश के समस्त शासकीय सेवको को स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से निशुल्क सैनिटायजर एवं मास्क तत्काल उपलब्ध कराने की मांग के साथ प्रदेश भर के शासकीय कार्यालयों में उपलब्ध शौचालय की नियमित साफ सफाई एवं आवश्यक दवाईयों का छिडकाव करने व प्रदेश व जिला स्तर पर आयोजित समीक्षा बैंठक 15 अप्रेल तक स्थगित करने अनुरोध किया गया हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *