: छुरा -…….
ब्लाक कांग्रेस कमेटी छुरा में वर्तमान में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में मनोनीत अध्यक्ष के नाम को लेकर संगठन कार्यकताओ द्वारा विरोध किया जा रहा है
बताना लाजमी है कि कोरोना काल मे तत्कलीन ब्लॉक अध्यक्ष राजीव ठाकुर की आकस्मिक निधन के बाद से ही ब्लॉक अध्यक्ष का पद रिक्त है । जिसकी कमी की पूर्ति के लिए प्रदेश आलाकमान के द्वारा छुरा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में बालमुकुंद मिश्रा का मनोनयन किया गया है जिसका ब्लाक कांग्रेस कमिटी व जिला कांग्रेस कमिटी के कार्यकर्ता विरोध कर रहे है । सोशल मीडिया के जिला संयोजक संजीव यदु ने कहा कि 15 वर्षो दे जब कांग्रेस पार्टी की सरकार राज्य में नही थी तो पूर्व भाजपा सरकार की कुरीतियों के विरोध में धरना प्रदर्शन,पुतला दहन, जेल भरो आंदोलन इत्यादि संघर्ष के दौर में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा न तो पार्टी की किसी गतिविधियों में शामिल हुए न संगठन के किसी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाए। जब राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार बहुमत में आई तो बिना संघर्ष कर सत्ता की रोटी सेकने अपनी प्रभुत्व जमाने मे कोई कसर नही छोड़ रहे है । जिसकी नियुक्ति का विरोध समस्त संगठन सहित युवा कांग्रेस व सोशल मीडिया की टीम करती है ।
बता दे की आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण शुरू से ही छूरा ब्लाक कांग्रेस में आदिवासी कार्यकताओ को नियुक्त किया जाता रहा है ऐसे में यह नियुक्ति आदिवासी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ खिलवाड़ है एवं साथ ही यदि आदिवासी भाइयो को किसी कारण वश अध्यक्ष नही बनाया गया तो क्षेत्र में कांग्रेस के कई सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद है जो कांग्रेस के नीव को मजबूत करने में सक्रियता दिखते हुए पूर्व भाजपा सरकार की कुरीतियों का लगातार विरोध करते रहे है व पार्टी की विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता दर्ज करवायए है उनमें से ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त करते तो विरोध नही होता ।
बालमुकुंद मिश्रा की नियुक्ति ब्लॉक संगठन तो दूर जिला संगठन के प्रस्ताव के बिना ही हवा हवाई में नियुक्ति कर दिए जो कि यह क्षेत्र के कर्मठ आदिवासी भाइयो के साथ साथ ब्लाक कांग्रेस के सक्रिय व कर्मठ कार्यकताओ का उपहास है इसलिए इनकी नियुक्ति को निरस्त करते हुए नए शीरे से नियुक्ति की जाए। नियुक्ति निरस्त नहीं करने की स्थिति में युवा कांग्रेस सहित सोशल मीडिया तथा ब्लाक के समस्त कार्यकता गण सामूहिक रूप इस्तीफा दे दी जाएगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी आलाकमान की होगी ।
. छुरा ब्लॉक के कांग्रेसी बेहद नाराज है। स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी चिट्टी के माध्यम से प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम तक पहुंचा दी है। यही नही नाराज कार्यकर्ताओ ने मांग नही मानने पर सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी भी जारी की है।
ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति से नाराज
दरअसल पूरा मामला छुरा ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति से जुड़ा है। पार्टी ने हाल ही में बालमुकुंद मिश्रा को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया है। जिसे पार्टी के कार्यकर्ता उनकी नियुक्ति के बाद से ही पार्टी में उनका विरोध शुरू हो गया है। पार्टी के स्थानीय वरिष्ठ नेताओं ने उनकी नियुक्ति रद्द करने की मांग की है।
प्रदेशाध्यक्ष को पत्र
पार्टी के स्थानीय नेताओं ने पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम को एक पत्र लिखा है। नेताओ ने ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति पर अपनी नाराजगी जताई है। नाराज नेताओ का आरोप है कि बालमुकुंद मिश्रा के पास पार्टी की सदस्यता तक नही है और ना ही वे कभी पार्टी गतिविधियों में शामिल रहे है, ऐसे में अचानक उनको ब्लॉक की जिम्मेदारी सौपना उचित नही है। नाराज कार्यकर्ताओ ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष पर अबतक पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का भी आरोप लगाया है।
इस्तीफे की पेशकश
नाराज कार्यकर्ताओ द्वारा पत्र में इस्तीफे की पेशकश भी की गई है। पीसीसी अध्यक्ष को लिखे पत्र में नाराज कार्यकर्ताओ ने ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति रद्द करने की मांग की है। ऐसा नही नही होने पर सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी भी जारी की है। नाराज कार्यकर्ताओ ने पत्र में लिखा है कि इस नियुक्ति से कर्मठ कार्यकर्ताओ का मनोबल गिरा है। यदि उनकी मांग पर विचार नही किया जाता तो वे सामूहिक इस्तीफा देने पर मजबूर होंगे।
जिला उपाध्यक्ष ने भी लिखा पत्र
इसके अलावा जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अब्दुल समद खान रिजवी द्वारा भी पीसीसी अध्यक्ष को एक पत्र लिखा गया है। उन्होंने भी अपने पत्र में ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति पर नाराजगी प्रकट की है। उनके मुताबिक छुरा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और अब तक यहां से आदिवासी कार्यकर्ता को कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बनाती रही है। उन्होंने बालमुकुंद मिश्रा की नियुक्ति को निरस्त कर किसीऔर को जिम्मेदारी सौंपने की सिफारिश की है।
ब्लॉक अध्यक्ष पर लगाये आरोप
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष समद खान ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने पीसीसी अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा कि बालमुकुंद अबतक कई पार्टी बदल चुके है। वे हमेशा कांग्रेस विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे है। राजिम विधायक अमितेष शुक्ल के खिलाफ विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार भी कर चुके है। इसी आधार पर उन्होंने बालमुकुंद को पार्टी में अचानक बड़ा दायित्व देने आपत्ति जताई है।
सालभर से तकरार
कोरोना काल मे राजीव ठाकुर की आकस्मिक निधन के बाद से ही छुरा ब्लॉक कांग्रेस में कुछ भी ठीक नही चल रहा है। राजीव ठाकुर के निधन के बाद पवन ठाकुर को ब्लॉक अध्यक्ष की कमान सौंपी गई थी। मगर लगातार विरोध के बाद उन्होंने भी पद इस्तीफा दे दिया था। अब पार्टी ने बालमुकुंद मिश्रा को ये जिम्मेदारी सौंपी है जिसके विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओ ने मोर्चा खोल दिया है।
जिलाध्यक्ष भावसिंह साहू का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा है कि छुरा ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति में उनका परामर्श नही लिया गया था। उन्होंने कहा है कि कार्यकर्ताओ के नाराज होने की जानकारी सामने आई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अवगत क
