रायपुर। आज छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज राजपत्रित अधिकारी संघ की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य मुद्दा नई कार्यकारिणी के गठन का था। वर्चुअल आमसभा में संरक्षक डॉ बी एस चावला, डॉ एम एफ कुरैशी, श्री पी के पांडे, डॉ अजय कुमार गर्ग, डॉ जी एस बेदी, डॉ हिमानी अग्रवाल, डॉ विकास सुखदेवे, डॉ राजेश श्रीवास्तव, शंकर वराठे, डॉ शैलेन्द्र सिंह, हर्षल मोहिते, दीपक कुमार पटेल, चंदन कुमार, चंद्रशेखर मंडावी, चंद्रेश कुमार देशमुख, दीपक साहू, डॉ शोभा मालीवाल, हर्षल मोहिते, प्रियंका डागा, राकेश सिंह, सोनु वर्मा, अमित कुमार बघेल, ब्रजेन्द्र कुमार, हुसैन उल्ला खान, इशिता साहू, कुंदन साहू। आदि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ बी एस चावला, डॉ एम एफ कुरैशी पी के पांडे एवं डॉ अजय गर्ग ने अगले कार्यकाल हेतु, शंकर वराठे के नेतृत्व वाली वर्तमान कार्यकारिणी का प्रस्ताव रखा। वर्चुअल आमसभा में सर्व सम्मति से शंकर वराठे को प्रांताध्यक्ष, हर्षल मोहिते को उपाध्यक्ष, डॉ शैलेन्द्र सिंह को सचिव, पुष्पेंद्र कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष एवं सतीश कुमार ठाकुर को सह सचिव अगले तीन वर्षों के लिए बनाया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कार्यकारणी को अगले तीन वर्षों के कार्य काल हेतु बधाई दी।
छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कालेज राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष पद पर 2025 तक शंकर वराठे के नाम का प्रस्ताव पारित
