स्वास्थ विभाग की मेहरबानी से झोलाछाप डॉक्टर बिना डिग्री के किराना दुकान में कर रहा है बेधड़क मरीजों का इलाज

  • जिम्मेदार अधिकारी अपने कर्तव्यों के विपरित खुद का क्लीनिक चलाने में है मस्त बड़ा सवाल आखिर अवैध काम को अब कौन लगायेगा लगाम…

परमेश्वर कुमार साहू,गरियाबंद

गरियाबंद जिले के स्वास्थ विभाग के जिम्मेदार अधिकारी की मिलीभगत और मेहरबानी से झोलाछाप डॉक्टर लोगो की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे है।जिसका ताजा उदाहरण फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम भैंसातरा में देखने को मिला जन्हा झोलाछाप डॉक्टर किराना की दुकान में बेखौफ प्रेक्टिस कर रहे है।12 वी पास झोलाछाप डॉक्टर नरेंद्र कुमार साहू के पास प्रेक्टिस करने संबंधी न तो योग्यता है न कोई दस्तावेज।बिना डिग्री के उक्त झोलाछाप डॉक्टर हर तरह के बीमारियो का इलाज किराना की दुकान में खुलेआम कर लोगो के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ कर रहा है और प्रतिबंधित दवाई भी मरीजों को परोस रहा है।वही छुरा ब्लॉक के ग्राम मडेली में भी मेडिकल की आड़ में अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन हो रहा है।लेकिन जिम्मेदार और लापरवाह नोडल अधिकारी सहित जिला स्वास्थ विभाग कुंभकर्णी निद्रा में सोए हुए है।जिससे साफ जाहिर है की इन झोलाछाप डॉक्टरों को विभागीय संरक्षण है।विभाग की मेहरबानी से ही इन झोलाछाप डॉक्टरों का अवैध कारोबार खूब फल फूल रहा है।लेकिन जिम्मेदारो को आम नागरिकों की सेहत से कोई सरोकार नहीं है।

आपको बता दे उच्च न्यायालय और उच्च विभाग द्वारा झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्यवाही के निर्देश दिए है।लेकिन स्वास्थ विभाग द्वारा आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। पूरे जिले भर में सैकड़ों झोलाछाप डॉक्टरों का गोरखधधा चल रहा है।झोलाछाप डॉक्टरों के अवैध कारोबार और कारनामों के बारे में सैकड़ों खबर प्रकाशन और विभाग को जानकारी देने के बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं होने से तो अब ऐसा लगने लगा है की जिले में अवैध क्लीनिक,अवैध पैथालाजी और अवैध हॉस्पिटल को सह देने का सरगना खुद स्वास्थ विभाग के जिला और नोडल अधिकारी और बीएमओ तो नही है?जो लोगो के लिय सबसे बड़ा सवाल है।क्योंकि जिन अधिकारियों को अवैध कार्य को लगाम लगाने की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है वही अपने दायित्वों के विपरीत कार्य करते हुए खुद का क्लीनिक चलाने में मस्त है।अब सवाल ये है की शासन इन अधिकारियों को अच्छी वेतन और सारी सुविधाएं किस काम के लिए देता है।क्योंकि इन अधिकारियों शासन के कार्यों और जनता के प्रति कोई सरोकार नहीं है।एक और दिलचस्प मामला नोडल अधिकारी पर भी बताएंगे और उनके कारनामों को जनता के सामने लाएंगे।नोडल अधिकारी पर जल्द ही बड़ा खुलासा करेंगे।

वर्जन

आपके द्वारा इस मामले की जानकारी मिल रही है।अभी विभागीय कार्य में व्यस्त है ।जल्द ही टीम गठित कर कार्यवाही किया जायेगा।

डॉक्टर ए.के.हमने,जिला नोडल अधिकारी,नर्सिंग होम एक्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *