कोविड प्रोटोकॉल में 23 जनवरी को होगा जिला कोसरिया यादव समाज का चुनाव

उतई। जिला कोसरिया यादव समाज के पदाधिकारियों का चुनाव 23 जनवरी की सुबह 10 बजे से सन्ध्या 5 बजे तक विभिन्न सामाजिक भवन में किया जायेगा। जिसकी तैयारी सुरु हो गई है। चुनाव अधिकारी बरातू यादव,के के यादव व पुरुसोत्तम यादव को बनाया गया है। जिला अध्यक्ष पद पर बोधन राम यादव(हसदा)अमर यादव, उपाध्यक्ष रामचन्द यादव, खिलेंद्र यादव,जगन्नाथ यादव,महामन्त्री पंचू राम यादव व मनोज यादव, सचिव-शकर यादव व मनोज यादव विभिन्न पद के प्रत्यासी के रूप में मैदान में है।बताया जाता है कि कोरोना प्रोटोकॉल के तहत यादव समाज का मतदान दुर्ग के यादव छात्रावास,यादव भवन पुरई, यादव भवन रानीतराई, यादव भवन जामगांव(एम) यादव भवन भिलाई 3,यादव भवन गोढ़ी, यादव भवन धमधा, यादव भवन नगपुरा,यादव भवन खपरी, व यादव भवन रुआबान्धा में होगा।बताया जाता है कि हर मतदान केंद्र में लगभग 100 समाजिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *