रिपोर्ट,,, लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबन्द। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक जे आर ठाकुर के मार्गदर्शन में आज फिर एक बार गरियाबंद पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है जिसमे ओडिशा से सब्जी वाहन पिकअप में गुप्त डीक्की बना कर जिसमे पीले कलर के पैकेट में गाँजा छुपा कर रायपुर ले जा रहे दो तस्करों को गरियाबंद पुलिस व SP के स्पेशल टीम ने धर दबोचा। आपको बता दे कि आज सिटी कोतवाली पुलिस और SP गरियाबन्द के स्पेशल टीम द्वारा सुबह से ओडिशा से रायपुर की ओर संदिग्ध वाहनों की जाँच की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने एक पिकअप सब्जी वाहन की तलाशी लेने पर उक्त वाहन में गुप्त डिक्की के अंदर 30 पैकेट में छुपा के रखे 54 किलो अवैध गांजा बरामद किया दोनों आरोपी राजधानी रायपुर के बताये जा रहे हैं। पुलिस ने जप्त गंजे की कीमत 5 लाख 40 हजार रुपए बताया है वही अपराध में प्रयुक्त सब्जी वाहन को भी जप्त बनाया है। जप्त वाहन की कीमत पुलिस ने 7 लाख रुपए बताया हैं। दोनो आरोपियों की मेडिकल जांच करने पर एक आरोपी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिसे कोविट सेंटर में पुलिस की अभिरक्षा के साथ रखा गया हैं। वही पुलिस द्वारा आरोपीयो को अवैध गांजा तस्करी के मामले में एनडीपीएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर एक आरोपी को जेल भेज दिया। जबकि दूसरा पॉजिटिव अपराधी को नेगेटिव आने के बाद जेल भेजा जायेगा।
सब्जी वाहन पिकअप में गुप्त डिक्की बना कर अवैध गांजा तस्करी कर रहे दो युवकों को गरियाबंद सिटी कोतवाली पुलिस व पुलिस अधीक्षक के स्पेशल टीम मिलकर गांजा के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की
