पाटन/ 18 एवं 19 जनवरी दो दिन तक चलने वाले टीकाकरण महाभियान के पहले दिन आज बड़ी संख्या में लोगों ने टीका लगवाया। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष तैयारियां की थीं। सुबह से ही टीकाकरण दल अपने स्थल पर पहुँच गये थे और लोग बड़ी संख्या में टीका लगवाने आये। इसके लिए मुनादी आदि की व्यवस्था पूर्व में ही कर ली गई थी विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष शर्मा ने अपने अधीनस्थ टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण कर जरूरी हिदायत दिया इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग के पाटन परियोजना अधिकारी ने गुजरा एवँ बोरिद में टीकाकरण केंद्रों में उपस्थित रहकर टीकारण को संचालित करवया विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष शर्मा ने बताया कि आज 18 जनवरी कोविड टीकाकरण महाअभियान के प्रथम दिवस 5249 ग्रामीणों ने अपना टीका लगवाया। श्री शर्मा ने बताया कि19 जनवरी को भी अन्य 52 ग्रामों में टीकाकरण सत्र आयोजित होंगे

