रोशन सिंह@उतई।छत्तीसगढ़ शासन ग्रामोद्योग विभाग द्वारा समग्र हथकरघा विकास योजना अंतर्गत ग्राम पुरई की 20 महिलाओं को 4 महीने का बुनाई प्रशिक्षण दिया गया जिसके समापन के अवसर पर महिलाओं को प्रमाण पत्र एवं हथकरघा मशीन दिया गया l
बुनाई का प्रशिक्षण प्रदान करने में आर एल नागरे (सहायक संचालक हथकरघा), गणेश देवांगन ( सहायक प्रबंधक बुनकर संघ), महेत्तरू देवांगन (मुख्य प्रशिक्षक), भगत राम देवांगन (सहायक प्रशिक्षक),श्री भगवती देवांगन (उपाध्यक्ष बुनकर संघ),श्रीमती उम रिगरी (सरपंच पुरई),श्रीमती शीतला ठाकुर (उपसरपंच पुरई),श्रीमती पुष्पा साहू (पंच पुरई) का अमूल्य योगदान रहा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बहनें लीला पटेल (पंच पुरई),प्रमिला देवांगन, कामिनी देवांगन, सोनम देवांगन, प्रीति यादव, डाली पटेल, सत्यवती साहू, डामिन साहू, डाकेश्वरी साहू, झामेश्वरी साहू, कीर्ति रिगरी, मंजू देवांगन, ओमिन देवांगन, रमा देवांगन, सीमा देवांगन, टीकेश्वरी साहू, लक्ष्मी देवांगन, कल्याणी देवांगन, सोहद्रा देवांगन, कौशल्या साहू, प्रतिमा सिन्हा और तोकेश्वरी साहू।समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र एवं बीस प्रशिक्षार्थियों को हथकरघा मशीन प्रदान किया गया।
