रिपोर्टर-लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उपर उत्तरप्रदेश के सरकार के इशारे में यूपी पुलिस द्वारा एफ आई आर दर्ज करने के विरोध में गरियाबंद के एन एस यू आई के नेता अहशन मेमन के नेतृत में एन एस यू आई के कार्यकर्ताओ ने गांधी मैदान में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। एन एस यू आई कार्यकर्ताओ ने जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस भवन से कांग्रेस के कार्यकर्ताओ के साथ एन एस यू आई अध्यक्ष के नेतृत्व में रैली निकाली और इस दौरान कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री व उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका इस दौरान पुलिस व एन यू एस आई कार्यकर्ताओ के बीच पुतला दहन के दौरान झूमा झटकी भी हुआ। पुलिस ने पुतला दहन को रोकने का कोशिश की लेकिन कार्यकर्ताओ ने पुतले को आग के हवाले कर दिया। वही एन यू एस आई के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
जब इन एन यू एस आई के कार्यकर्ता जब कांग्रेस भवन से पुतला ले कर मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते रैली में जा रहे तब पुलिस दल भी रैली के साथ ही थे। अगर पुलिस प्रशासन चाहता तो पहले ही ये पुतला दहन को रोका जा सकता था। आपको बता दे कि गरियाबंद जिले में 144 धारा लागु हैं। किसी भी प्रकार के रैली का आयोजन नही किया जा सकता तो ये किसके परमिशन से रैली निकाली गई। अब इन रैली में शामिल लोगों पर कौन करेगा अपराध दर्ज???
