मुख्यमंत्री से 25 सौ बेरोज़गारी भत्ता माँगते युवा मोर्चा ने किया प्रदर्शन

खरोरा। छत्तीसगढ़ के मुख्य त्योहार छेरछेरा के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा व्दारा 25 सौ बेरोज़गारी भत्ता के मुद्दे पर पुरे प्रदेश में भूपेश सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया गया। वही ज़िला रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष संचित तिवारी के निर्देश से खरोरा मंडल व्दारा उक्त विषय को लेकर खरोरा में भी प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया गया। नगर के पुराने बस स्टैण्ड एवं सोमवारी बाज़ार में खरोरा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं व्दारा कांग्रेस सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुवे प्रदर्शन किया गया। युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास ठाकुर ने कहॉ की भूपेश बघेल व्दारा घोषणापत्र में प्रदेश के बेरोज़गार युवाओ को 25 सौ रूपया बेरोज़गारी भत्ता देने का वादा किया था। मगर सरकार बनने के बावजूद अब तक ये वादा पुरा नहीं हुआ है। आज छेरछेरा में दान पुण्य का बड़ा महत्व है इसलिए युवा मोर्चा व्दारा आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अगले महीने आने वाले बजट मे बेरोज़गारी भत्ता को शामिल करने की माँग को लेकर आज प्रदर्शन किया गया। उक्त मौक़े पर प्रमुखरूप से नपं अध्यक्ष अनिल सोनी, युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास ठाकुर, मंडल अध्यक्ष आयुष वर्मा, सरपंच संघ अध्यक्ष मिथलेश साहू, उपाध्यक्ष सुबोध सेन, महामंत्री चंद्रकांत साहू, मुकेश वर्मा, दादू वर्मा, अश्वनी देवांगन, विमल पाल, गिरधर पाध्याय आदी लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *