छुरा-: रविवार को झेरिया निर्मलकर समाज परिक्षेत्र-विन्द्रानवागढ़ जिला-गरियाबंद(छ ग) के अध्यक्ष श्री मुरहा राम निर्मलकर के अध्यक्षता में समाज की वार्किंग बैठक ग्राम खम्हारीपारा गरियाबंद में संम्पन हुआ।
इस दौरान कार्यक्रम के पहले 16 जनवरी को कार्यक्रम का शुभारंभ झेरिया निर्मलकर समाज के पदाधिकारियों द्वारा समाज के इष्टदेव संत गाडगे महाराज जी, धोबिन दाई,व मां सरस्वती की विधि विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कर की गई। पूजा अर्चना के बाद समाज के सभी पदाधिकारियों ने समाज के वार्षिक सम्मेलन, लेखा-जोखा,आय व्यय के संबंध में अपना अपना विचार समाज मंच पर प्रस्तुत किया गया, एवं सामाजिक प्रकरण पर चर्चा व निराकरण का भी विशेष रूप से चर्चा किया गया। जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।
झेरिया निर्मलकर समाज के अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा – श्री उमेन्द निर्मलकर(उपाध्यक्ष), परदेशी निर्मलकर(कोषाध्यक्ष),माधव निर्मलकर (सचिव), तेजराम निर्मलकर (सहसचिव), ईश्वर निर्मलकर(सलाहकार), नारायण निर्मलकर (सलाहकार),पुरानिक निर्मलकर (अंकेक्षक), ललित निर्मलकर, केवल राम,संतानु राम,नरेश कुमार,,अनुप कुमार, खामसिंग,टोमल राम, यशवंत निर्मलकर (समाज सेवक) आदि उपस्थित रहे।
माधव ईश्वर निर्मलकर ने आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।
झेरिया निर्मलकर समाज विन्द्रानवगढ़ का वार्षिक साधारण सभा खम्हारीपारा में संम्पन
