छ.ग. आबकारी एक्ट के तहत अलग अलग मामलों में कुल 02 आरोपी गिरफ्तार थाना प्रभारी फिंगेश्वर ने की त्वरित कार्यवाही दो दिन पूर्व ग्रामवासियों द्वारा दिया गया था आवेदन मुखबिर सूचना के आधार पर की गई रेड कार्यवाही नशे के खिलाफ फिंगेश्वर पुलिस की बड़ी कार्यवाही थाना प्रभारी ने क्षेत्रवासियों से की नशा मुक्ति की अपील

लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद
जिला गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक जे.आर. ठाकुर के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण में जिला के समस्त थाना क्षेत्र में अवैध रूप से मदिरा के बिक्री, निर्माण, परिवहन तथा संग्रहण में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के धाराओं के तहत् अधिक से अधिक कार्यवाही करने के सम्बंध में आदेशित किया गया है।
इसी कड़ी में थाना फिंगेश्वर को बड़ी सफलता मिली हैं। जिसमें मुखबीर के द्वारा दिए सूचना के आधार पर जिले के आला अधिकारियों को अवगत कराकर रेड कार्यवाही की गई। जिसमें ग्राम कुंडेल थाना फिंगेश्वर के आरोपी गोपीराम सिंह को शराब पीने हेतु लोगों को पानी पाऊच, डिस्पोजल, चखना मुहैय्या कराते रंगे हाथों गवाहों के समक्ष पकड़ा गया। जिस पर छ0ग0 आबकारी अधिनियम की धारा 36(सी) के तहत् विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
इसी तरह दूसरी सूचना पर ग्राम कुंडेल के आरोपिया कविता चक्रधारी को शराब पीने हेतु लोगों को पानी पाऊच, डिस्पोजल, चखना मुहैय्या कराते रंगे हाथों गवाहों के समक्ष पकड़ा गया जिस पर छ0ग0 आबकारी अधिनियम की धारा 36(सी) के तहत् विधिवत कार्यवाही कर आरोपिया को गिरफ्तार किया गया। साथ ही ग्राम कुंडेल निवासी चिंताराम बघेल द्वारा गांव के शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न के आशय से हो हल्ला झगड़ा विवाद करने से गाँव में शांति व्यवस्था बनाये रखने प्रतिबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायालय के आदेशानुसार अनावेदक चिंताराम बघेल को एवं गोपीराम सिन्हा का कृत्य से गांव में शांति भंग होने की स्थिति में पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर दोनों आवेदकगण को जेल भेजा गया है।
जिले के आला अफसरों से चर्चा करने पर बताये कि इस प्रकार की कार्यवाही आगे भविष्य में भी जारी रहेगा। क्षेत्र में कार्यवाही से आम जनता में उत्साह देखा गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश जगत, हिमांचल ध्रुव, भीखम साहू, नेमीचंद पटेल, कृतेश प्रजापति, सोहन यादव, जलेश रात्रे, मनोज निषाद, रवि सोनवानी, भारती साहू, पोसिन साहू की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *