छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तारीख बढ़ाएं प्रदेश सरकार:- युमेन्द्र कश्यप

✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

मैनपुर- युवा संघर्ष मोर्चा गरियाबंद जिलाध्यक्ष युमेन्द्र कश्यप जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि- छत्तीसगढ़ सरकार ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 31 जनवरी तक की तिथि निर्धारित की है, लेकिन मौसम की बेरुखी के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों के किसान अभी धान नहीं बेच पाए हैं, छत्तीसगढ़ सरकार ने इस बार 1 दिसंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू की। धान खरीदी शुरू होने के बाद से अब तक कई बार मौसम का मिजाज बदला और बेमौसम बारिश हुई है। बारिश के चलते कई दिनों तक धान खरीदी नहीं हो सकी। अभी भी मौसम का मिजाज ठीक नहीं है। बार-बार होने वाली बेमौसम बारिश के कारण धान खरीदी का कार्य प्रभावित हुआ है। अब धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी आने में महज 15 दिन का समय शेष है। जबकि अभी तक बहुत से किसान धान नहीं बेच सके हैं। जिन किसानों को उक्त तिथियों का टोकन दिया गया था वह भी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है। वहीँ धान खरीदी की अंतिम तिथि को भी अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में क्षेत्र के किसानों को धान बेचने के लिए और भी समय की आवश्यकता हो सकती है। पूरे प्रदेश में विगत दिनों से लगातार बारिश हो रही है, ऐसी स्थिति में न तो धान की खरीदी कर पाना सम्भव है न ही उपार्जन केंद्रों से धान का उठाव हो रहा है। जिसके कारण धान की बिक्री करने के लिए किसानों को भटकना पड़ रहा है। युवा संघर्ष मोर्चा जिलाध्यक्ष कश्यप ने धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग प्रदेश सरकार से करते हुए कहा कि जिन किसानों का टोकन कट चुका है उन्हें प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक किसान का खून पसीना सींच कर उगाया गया पूरा धान खरीदा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *