पांडुका हाईवे नेशनल पर दो मोटरसाइकिल आपस में टकराने से दो युवक हुए घायल ,,गाड़ियों के परखच्चे उड़े ,,,घायलों का इलाज रायपुर में जारी

✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद- शनिवार शाम 3 बजे नगर के अटल व्यवसायिक परिसर के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार दो बाइक आपस में जा भीड़े। इस दुर्घटना में दोनो बाइक सवार को गंभीर स्थिति में राजिम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है। जहाँ दोनो घायलों का उपचार किया जा रहा है।
पांडुका थाना से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम लगभग 3 बजे नगर के अटल व्यवसायिक परिसर के सामने मुख्य मार्ग में दो बाइक आपस में टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना में पांडुका से अपने काम निपटाकर वापस अपने गांव भेंडरी जा रहे भागी पिता जगतु ध्रुव उम्र 36 वर्ष का बांया पैर टूट गया है। साथ ही सिर व कमर में गंभीर चोटे आई है। वही दूसरे बाइक में सवार नारायण पिता स्व. हजारी साहू उम्र 33 वर्ष तर्रा से अपने गांव नांगझर जा रहा था। जिसका इस दुर्घटना में कान के पास गंभीर चोट के साथ उनके हाथ पैर में सांघतिक चोट आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनो बाइक तेज रफ्तार में थे। वही व्यवसायिक परिसर के सामने मार्ग के दोनों तरफ कीचड़ होने के कारण मार्ग सकरा हो गया है। जिसके कारण यह घटना घटित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *