✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम अमलीपदर में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के द्वारा मकर संक्रांति के पर्व पर अन्न दान किया जाता है ज्ञात हो कक्षा अरुण से दशम तक के छात्र-छात्राएं मकर संक्रांति के पर्व पर अपने घर से दाल चावल ले करके आते हैं और सभी छात्र छात्राओं के द्वारा एकत्रित खाद्यान्न वन वासी कल्याण आश्रम मजरकटटा भेजा जाता है जिसमें अनाथ पिछड़ा वर्ग के बच्चों को सहयोग के स्वरूप में भेजा जाता है जिसका उपयोग एक वर्ष के लिए किया जाता है यह शिशु मंदिर के द्वारा बच्चों को दान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं यह संस्कार बच्चों को स्वालंबी बनाने हेतु एवं अच्छा संस्कार देने हेतु प्रेरित किया जाता हैं
प्रेस वार्तालाप पर प्राचार्य राजेश कुमार चक्रधारी ने news24 carate com संवाददाता को बताया कि कोरोना काल को देखते हुए जिले में कलेक्टर द्वारा 144 धारा लागू है सभी बच्चे को सैनिटाइजर करवा कर मास्क लगवाया गया 2 गज की दूरी बनाया गया कोरोना गाइडलाइंस का पालन किया गया और बाल बच्चे को समझाइश दिया गया कोरोना की तीसरी लहर आ गई है इसीलिए सभी अपना ध्यान रखें उन्होंने आगे यह भी कहा कि
हर वर्ष सरस्वती शिशु मंदिर से जाता है सहयोग के रुप में दान
इन खाद्यान्नों से असहाय गरीब
बच्चों का होता है भरण पोषण
मकर संक्रांति के दिन हमारे स्कूल के बच्चे अरुण से दशम तक चावल घर से लाते हैं और इस मकर संक्रांति के पावन पर्व को संपूर्ण बनाते हैं इस मकर संक्रांति कार्यक्रम पर उपस्थित विद्यालय प्राचार्य राजेश कुमार चक्रधारी विघालय प्रधानाचार्य कमल राम चक्रधारी ,वक्ता , बंशीधर साहु ,तीथोराम यादव,अल्का शुक्ला, जमूना ,, त्रिपाठी, दिव्या त्रिपाठी , उपस्थित रहे
