खारून नदी बाबाकुटी उफरा घाट में बन रहे पुल निर्माण कार्य की निरीक्षण करने पहुँचे जनपद सदस्य अंशु रजक

पाटन। खारुन नदी में ग्राम उफ़रा घाट में बावाकुटी के पास से रवेलीडीह के बीच पुल निर्माण कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी आशीष वर्मा के निर्देश पर आज क्षेत्र के जनपद सदस्य अंशु रजक पुल निर्माण कार्य की निरीक्षण करने पहुंचे। श्री रजक ने ठेकेदार से निर्माण कार्य के बारे में विस्तार से चर्चा किया। ठेकेदार ने कहा कि अगस्त तक पुल की निर्माण कार्य पूरा हो सकता है।
जनपद सदस्य अंशु रजक ने कहा सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक विकास के लिए, सड़क संपर्क की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। शैक्षणिक संस्थाओं तक विद्यार्थियों को पहुंचने के लिए सरल, सुविधाजनक मार्ग जीवन में उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरदर्शी सोच के कारण प्रदेश विकास की नई गाथा लिख रही है। पाटन क्षेत्र की सभी सड़कों का संधारण एवं नई सड़को का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दुर्ग जिले के पाटन तहसील के ग्राम उफरा के पास 8 करोड़ की लागत से खारुन नदी पर पुल निर्माण किया जा रहा है। इस पुल के बन जाने से उत्तर पाटन क्षेत्र और रायपुर जिले के ग्रामों के लोगों को आवागमन की बारहमासी सुविधा मिलेगी। यह पुल इस क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास का आधार बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *