फिंगेश्वर क्षेत्र ग्राम कुंडेल महिलाओं ने शराब को बंद करने के लिए पहुंचे थाना

✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद/फिगेश्वर*:- फिगेश्वर थाना से लगे 12 किलोमीटर दूरी पर ग्राम पंचायत कुंडेल में खुलेआम होती है शराब व गांजा की अवैध बिक्री
ग्राम पंचायत कुडेल में काफी दिनों से शराब व गांजा की बिक्री चालू है जिसके चलते ग्राम की महिलाएं परेशान रहते हैं। देशी मंदिर से भी ज्यादा खुले आम शराब बिकने से छोटे छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शराब पिते है वहीं शराब पीने के बाद आये दिन सुबह शाम घरों में झगड़े चालू हो जाते हैं। जिससे महिलाएं काफी परेशान रहा करते हैं। खुलेआम शराब बिकने से शराबियों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रहे हैं वही शराब के नशे में लोग मोहल्ले मोहल्ले में झगड़ा व गाली गलौज होते रहते हैं। वहीं शराबियों मोहल्ले में शराब पिकर सोये रहते हैं। कभी कभी झगड़े इस तरह से मोहल्ले में बढ़ जाते हैं कि एक दूसरे को मारने की धमकी भी चालू हो जाते हैं।
महिलाओं के साथ घर में झगड़ा कभी कभी इस तरह से बढ़ने लगते हैं कि रात में ही घर को छोड़ कर चले जाने को मजबूर हो जाते हैं।
सुबह सभी गांव में खुले धान संग्रहण केन्द्र पर काम पर जाते हैं और वहीं शाम को आते ही सभी लोग ग्राम में खुलेआम बिक रहे गांजा व शराब बेचने वाले लोगों के घर में रात 10 बजे तक भीड़ लगे रहते हैं।
गांव में सरपंच पंच कोतवाल के द्वारा बार बार मुनयादि कराने के बाद भी खुले आम शराब व गांजा की बिक्री चालू है
प्रेस वार्तालाप पर महिलाओं ने न्यूज़ 24 कैरेट कॉम संवाददाता को बताया कि हम हमारे गांव में मोहल्ले में शांति चाहते हैं जो दोषी है उसके ऊपर कड़ी से कड़ी सजा होना चाहिए ताकि कोई भी दारु पीने वाला व्यक्ति सोचे की मोहल्ले में लड़ाई झगड़ा और अपने बीवी बच्चे को परेशान ना करें मारा पीटा ना करें हम शासन प्रशासन से यही चाहते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *