छात्रनेता आयुष टिकरिहा ने पाटन विधानसभा के छात्र छात्राओं की ओर से मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री एवं दुर्ग विश्वविद्यालय के कुलपति का आभार व्यक्त किया

पाटन। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल द्वारा सभी छात्र-छात्राओं की समस्या को ध्यान में रखकर आवश्यक बैठक लेकर तत्काल प्रभाव से राज्य के कॉलेज को बंद कराने के साथ ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।

जिस पर पाटन विधानसभा के छात्र नेता आयुष टिकरिहा ने राज्य सरकार के इस त्वरित निर्णय पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि- भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने ऑनलाइन मोड पर सेमेस्टर एग्जाम आयोजित किये जाने का मांग किया था राज्य शासन द्वारा इस को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निर्णय लेकर छात्रों की मांग पूरी की गयी, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाइन परीक्षा लेने के संदर्भ में आदेश जारी किया है जिससे प्रदेश के सभी छात्रों में हर्ष है इस छात्र हितैषी निर्णय से छात्र छात्राओं को कोरोना संक्रमण एवं ओमीक्रोन के बढ़ते संक्रमण के प्रभाव से बचाव में सहायता मिलेगी, जिसमें उच्च शिक्षा विभाग ने छात्रों की स्वास्थ्य एवं भविष्य को देखते हुए कॉलेज को बंद कराने के एवं सेमेस्टर एग्जाम को ऑनलाइन मोड पर कराने का फैसला किया जिसमें आयुष टिकरिहा ने पूरे पाटन विधानसभा के छात्रों की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल , दुर्ग विश्वविद्यालय के कुलपति का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *