देवभोग एक्सिस बैंक में लगी आग, मौके पर पहुंची पुलिस

✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद। देवभोग के एक्सिस बैंक में आग लग गईं है। घटना बीती रात 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मकान मालिक को बैंक के अंदर से धुंआ निकलते दिखाई दिया तो उसने इसकी सूचना जिम्मेदारों को दी। सूचना मिलते ही बैंक प्रबंधन और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है।
बैंक मैनेजर पीके पाढ़ी ने प्रेस वार्तालाप पर news 24 carate com संवाददाता को बताया कि बैंक में आगजनी की घटना हुई है। बीती रात आग लगने से बैंक का इलेक्ट्रॉनिक चेंनल जलकर खाक हो गया है हालाकिं बैंक के रिकार्ड और केस को सुरक्षित बताया है।
वही घटना की सूचना मिलते ही दल बल के साथ मौके पर पहुंचे देवभोग थाना प्रभारी बसंत बघेल ने प्रेस वार्तालाप पर न्यूज़ 24 कैरेट कॉम संवाददाता को बताया कि शार्ट शर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समय रहते आग लगने की जानकारी प्राप्त हो गई इसलिए बड़ा हादसा टल गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *