सायबर टीम व राजिम पुलिस की संयुक्त कार्यवाही रेड कार्यवाही में 09 जुवारी गिरफ्तार नगदी रकम 63620 रूपये व 07 नग मोबाईल जप्त


गरियाबंद— जिले के सायबर टीम व थाना राजिम के पुलिस के साथ राजिम थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सुरसाबांधा में कुछ लोगों के द्वारा 52 पत्ती ताश् से रूपये पैसे का हारजीत की बाजी लगाकर काटपत्ती नाम से जुआ खेलने की मुखबीर से मिली सूचना पर थाना राजिम पुलिस व जिला गरियाबंद के सायबर पार्टी के द्वारा रेड कार्यवाही एवं घेराबंदी कर वासुदेव पिता चित्रसेन साहू उम्र 29 साल निवासी दर्रा थाना बिरेझर जिला धमतरी, नंद कुमार पिता मनराखन लहरे उम्र 38 साल निवासी थाना फिंगेश्वर, गिरवर पिता बिसौहा साहू उम्र 45 निवासी सुरसाबांधा थाना राजिम, हेमंत कुमार पिता खोरबहरा साहू उम्र 35 साल निवासी सुरसाबांधा थाना राजिम, अनीश पिता नूर मेाहम्म्द उम्र 34 साल निवासी खिसोरा थाना बडे करेली जिला धमतरी, कमलेश बंसोड पिता स्व रामभुवन उम्र 50 साल निवासी राजिम सांई मंदिर के पास थाना राजिम, विकास साहू पिता स्व गोपीचरण साहू उम्र 31 साल निवासी सिवनी थाना कुरूद जिला धमतरी, पवन साहू पिता स्व मोहन साहू उम्र 48 साल निवासी सिर्रीकला थाना फिंगेश्वर, तुलसीराम पिता दयाराम साहू उम्र 43 साल निवासी सुरसाबांधा थाना राजिम जिला गरियाबंद से नगद 63,620 रूपये व 07 नग मोबाईल जप्त कर सभी आरोपी के विरूद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संतोष कुमार भुआर्य थाना प्रभारी राजिम, कृष्ण कुमार गिलहरे, अंगद राव, चुणामणी देवता, सुशील पाठक, जय प्रकाश मिश्रा, हरीश साहू, रवीन्द्र सिन्हा का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *