ऑन लाइन परीक्षा की मांग पुरी … दीक्षित


छुरा ….कोरोना के बढ़ते हुए मामलो को देखते हुए।छात्र छात्राओं द्वारा युवा कॉग्रेस के प्रदेश सचिव आकाश दीक्षित से छात्रों से संपर्क किया था।उन सभी की बातों को सुनकर एवं सभी विद्यार्थियों के स्स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर आकाश दीक्षित ने फ़ोन के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल जी को सभी की समस्या से अवगत कराते हुए यह निवेदन किया था कि सभी के भविष्य को देखते हुए।जो आगामी परीक्षा होने वाली है कॉलेज के विद्यार्थियों की उन सभी परीक्षा को ऑनलाइन माध्यम से कराने का अनुरोध किया था।जिसको मंत्री जी द्वारा सभी की समस्या को देखकर मीटिंग लेकर तत्काल प्रभाव से सभी परीक्षा को ऑनलाइन माध्यम से किया जाने का निर्णय लिया गया।इसके लिए दीक्षित व प्रदेश के सभी छात्रो की ओर से माननीय मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी व उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल को बहुत बहुत आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *