कलेक्टर के.एल. चौहान ने फिर एक बार संवेदनशीलता का परिचय देते हुए, 24 घंटे के अंदर, डूबने से मौत के कारण पीड़ित परिजनों को 4 लाख आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की

कांकेर .फिर एक बार संवेदनशीलता का परिचय देते हुए कांकेर कलेक्टर के.एल. चौहान द्वारा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के संशोधित प्रावधान के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए, फिर 24 घंटे के अंदर आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की । आपको बता दे 12 मार्च को धुर नक्सली क्षेत्र कोयलीबेड़ा के मेड़की नदी में सहेलियों के साथ नहाने गई 16 वर्षीय नाबालिक युवती की डूबने से मौत हो गई थी ।जानकारी के अनुसार 12 मार्च को सुबह 11:30 बजे कोयलीबेड़ा के बाजार पारा के चुनेश्वरी पिता लखनदास अपनी कुछ सहेलियों के साथ गुटाकछार मार्ग के पास मेड़की नदी में नहाने गई थी, नहाने के दौरान चुनेश्वरी अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी सहेलियों ने बचाव के लिए आवाज लगाई, लेकिन आसपास कोई नहीं था। सहेली को डूबते हुए देख सभी भागते हुए गांव पहुंच परिजनों को घटना की जानकारी दी परिजनों व ग्रामीणों ने नदी पहुंचकर नाबालिक को बाहर निकाला तब तक मौत हो चुकी थी। डूबने से मौत होने के कारण उनके परिजनों को 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान पीड़ित परिवार को संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार के माध्यम से किया जाएगा। वही आपको बता दे कि संवेदनशीलता का परिचय देते हुए कलेक्टर के.एल. चौहान ने अब तक जिले में 100 से ज्यादा प्रकरणों में लगभग 9 करोड़ आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किए है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *